राशिफल : जानें कैसा रहेगा आपका 19 जुलाई का दिन
शुक्रवार का दिन कई लोगों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। जबकि कुछ लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन थोड़ा संभल कर भी रहने की जरूरत है, क्यों कि कुछ लोगों के स्वभाव में...
शुक्रवार का दिन कई लोगों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। जबकि कुछ लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन थोड़ा संभल कर भी रहने की जरूरत है, क्यों कि कुछ लोगों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।
मेष - मन अशान्त रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
वृष - कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन - सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
कर्क -आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
सिंह - मन में निराशा व असन्तोष के भाव रहेंगे। आय में कमी व खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
कन्या - मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
तुला - आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। आय वृद्धि होगी।
वृश्चिक - आत्मविश्वास में कमी आयेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
धनु - मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मकर - मानसिक शान्ति तो रहेगी। लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में व्यवधान एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।
कुंभ - स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
मीन - आशा-निराशा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।