ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope 19 August 2022 Today the day of Janmashtami is like a boon for these people aaj ka rashifal Astrology in Hindi

राशिफल 19 अगस्त: आज इन राशियों के लोग कलह से बचें, ये लोग सफेद वस्तु रखें पास

Horoscope 19 Augsut 2022 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 अगस्त को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

राशिफल 19 अगस्त: आज इन राशियों के लोग कलह से बचें, ये लोग सफेद वस्तु रखें पास
Saumya Tiwariज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय,नई दिल्लीFri, 19 Aug 2022 10:09 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-राहु मेष राशि में हैं। चंद्रमा और मंगल लक्ष्‍मी योग बनाकर वृषभ राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य और बुध सिंह राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में हैं। वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-
कुटुम्‍बीजनों और धन के आवक में वृद्ध‍ि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी हो चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी पहले से बेहतर आप दिखने लगे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-सौम्‍यता के प्रतीक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की अच्‍छी स्थिति रहेगी। धन, वैभव, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया दिख रहा है। कोई समस्‍या नहीं है। जिस चीज की भी आवश्‍यकता होगी उसकी उपलब्‍धता जीवन में दिख रही है। उत्‍तम समय है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

मिथुन-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च ज्‍यादा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा है। बस अज्ञात भय और खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अति शुभ समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में अच्‍छी स्थ्‍िाति है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से काफी सुधर चुका है। प्रेम और संतान भी ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम दिख रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। रुका हुआ काम चलने लगेगा। यात्रा में अच्‍छी स्थिति होगी लेकिन थोड़े संघर्ष के बाद। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्‍क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। सम्‍पन्‍नता की ओर बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम और संतान मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ संकेत दिख रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-शत्रु परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन-धान्‍य की बढ़ोत्‍तरी होगी। संतान पहले से बेहतर है। प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार इत्‍यादि सब बहुत बढ़िया चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ शुभ संकेत दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
 
कुंभ-
भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मीन-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत शुभ दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें