ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope 17 august todays horoscope rashiphal 17 august

राशिफल: मेष और वृष राशि वालों के ऑफिस में हो सकते हैं मतभेद, जानें कैसा रहेगा आपका 17 अगस्त का दिन

मेष- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वृष- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल...

राशिफल: मेष और वृष राशि वालों के ऑफिस में हो सकते हैं मतभेद, जानें कैसा रहेगा आपका 17 अगस्त का दिन
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीFri, 16 Aug 2019 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। 

मिथुन- वाणी में कठोरता तो बढ़ेगी, परन्तु फिर भी प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क- आत्मसंयत रहे। क्रोध एवं आवेश के अतिरिक्त से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार से अलगाव हो सकता है। 

सिंह- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। 

कन्या- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। संचित धन में कमी आयगी।

तुला- मन में उतार चढ़ाव के भाव रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। 

वृश्चिक- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे है। परिवार से दूर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी हो सकता है।

मकर- मानसिक तनाव रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। कारोबार के अवसर मिल सकते है। 

कुंभ- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु पारिवारिक कठिनाई से परेशान भी हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। 

मीन- क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान को कष्ट रहेगा। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें