ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope 14 September 2021 Bajrangbali will Pleased be on these people including Gemini and Virgo Astrology in Hindi

मेष से मीन राशि तक, ज्योतिषाचार्य से जानें कैसा रहेगा आपका 14 सितंबर का दिन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की गणना से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 14 सितंबर 2021 को मंगलवार है। धार्मिक...

मेष से मीन राशि तक, ज्योतिषाचार्य से जानें कैसा रहेगा आपका 14 सितंबर का दिन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 14 Sep 2021 10:23 AM
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की गणना से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 14 सितंबर 2021 को मंगलवार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। बजरंगबली की कृपा से कुछ राशि वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे, जबकि कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए पं. राघवेंद्र शर्मा से कैसा रहेगा आपका कल का दिन- 

मेष- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबार में सुधार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। सन्तान को कष्ट रहेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचें। 

वृषभ- मानसिक शांति तो रहेगी। फिर भी व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धन का अभाव रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता के सहयोग से धन प्राप्‍ति‍ के योग हैं। कारोबार में तरक्‍की होगी।

मिथुन- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

कर्क- मन में निराशा एवं असंतोष का भाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। वाहन सुख में कमी आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

सिंह- वाणी के प्रभाव में वृद्धि तो होगी, लेकिन फिर भी बातचीत में संतुलन बनाए रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। खर्चों की अधि‍कता से परेशान रहेंगे।

कन्या- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कुटुम्ब की किसी महिला से धन मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के  भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

तुला- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मसंयत रहें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक- संयत रहें। बातचीत में सावधानी बरतें। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से अलग रहना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं का वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी।

धनु- मन परेशान रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कठिनाइयों आ सकती हैं। परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी। 

मकर- मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। म‍ित्रों के सहयोग से तरक्‍की के योग हैं। 

कुंभ- पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। कारोबार के विस्तार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के योग हैं। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्यक्रम होंगे।

मीन- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। पारिवारिक समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है। खर्चों की अध‍िकता से च‍िंति‍त हो सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें