राशिफल: 14 अगस्त को क्या कहते हैं आपके सितारे
राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
कन्या
धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
तुला
मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।
वृश्चिक
आलस्य की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
धनु
संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कारोबार के लिए भाइयों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
मकर
नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कुंभ
क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पदोन्नति संभव है। स्थान परिवर्तन हो सकता है।
मीन
वाणी में सौम्यता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।