ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र और चंद्रमा सिंह राशि के हो चुके हैं। कन्या में सूर्य हैं। बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। धनु राशि में गुरु हैं। मकर में शनि हैं। वक्री मंगल मीन राशि में गोचर में हैं। ग्रहों की स्थिति अच्छी कही जाएगी। जनमानस खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है। आपकी दशाओं और गोचर के हिसाब से आप भी अच्छी दिशा में चलेंगे।
राशिफल-
मेष-इस राशि के जितने भी लोग फिल्मों, ग्लैमर की दुनिया, फोटोग्राफी, एक्टिंग, मनोरंजन की दुनिया से जुड़े लोग हैं उनके लिए अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य मध्यम है लेकिन प्रेम अच्छा रहेगा। तकरार से बचें। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी का परम योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यावसाय में भी आप निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
मिथुन-पराक्रम बढ़ा हुआ है। आपका साथ देने के लिए लोग आतुर हैं। इस साथ की वजह से आप तरक्की कर जाएंगे। स्वास्थ्य,प्रेम, व्यापार सब कुछ आपका अच्छा चल रहा है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
कर्क-स्थिति अच्छी है। जो लोग गायन, मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, व्यापार अभी बहुत अच्छा नहीं है। फिर भी पहले से बहुत अच्छा समय आपका चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
सिंह-मानसिक चंचलता बनी रहेगी। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार ठीक है। फिर भी अंदर उथल-पुथल बना रहेगा। सफेद चीजों का दान करें। मां काली की अराधना करें।
कन्या-यद्यपि की शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च की वजह से परेशान होंगे। बाकी स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब ठीक चल रहा है। काल्पनिक भय से बचें। मां काली की अराधना करें।
तुला-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेम, स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। मां भगवती का दर्शन करें। पूजा-पाठ करें।
वृश्चिक-आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यावसाय में अच्छा करेंगे आप। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम है लेकिन प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है।लाल वस्तु पास रखें।
धनु-यात्रा सम्भव है। स्वास्थ्य अच्छा है। जोखिम से आप उबर चुके हैं। प्रेम मध्यम है। बाकी सारी चीजें ठीक चलने लगीं। धार्मिक बने रहेंगे। धर्म-कर्म में भाग लेंगे। सूर्यदेव को जल दें।
मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार सही चल रहा है। ताम्रपात्र दान करें।
कुंभ-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शादी-ब्याह तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यापार सब कुछ अद्भुत है। सूर्यदेव को जल दें।
मीन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शत्रु स्वयं समझौता करने के बारे में सोचेंगे। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब कुछ अच्छा चल रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।