ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope 13 Nov know about all 12 zodiac signs including Aries Gemini and Scorpio

राशिफल 13 Nov: कर्क, सिंह और कन्या राशिवालों के लिए अच्छे दिन के योग, जानें अन्य सभी राशियों के बारे में- Video

ग्रहों की स्थिति- उच्च का चंद्रमा वृषभ राशि में।राहु मिथुन राशि में हैं। सूर्य, मंगल और वक्री बुध तुला राशि में हैं।शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। शनि, गुरु और केतु धनु राशि में चल रहे...

राशिफल 13 Nov: कर्क, सिंह और कन्या राशिवालों के लिए अच्छे दिन के योग, जानें अन्य सभी राशियों के बारे में- Video
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरTue, 12 Nov 2019 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- उच्च का चंद्रमा वृषभ राशि में।राहु मिथुन राशि में हैं। सूर्य, मंगल और वक्री बुध तुला राशि में हैं।शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। शनि, गुरु और केतु धनु राशि में चल रहे हैं।

 

राशिफल-

मेष-

सकारात्मक-कुल मिलाकर मध्यम से बेहतर समय है। आपके सप्तम भाव में सूर्य, मंगल और वक्री बुध हैं जो जीवनसाथी का स्वास्थ्य, टेम्परामेंट, रोजगार का टेम्परामेंट बढ़ा कर रखे हैं। बहुत एग्रेशन है।

नकारात्मक- जुबान अनियंत्रित हो सकती है।

प्रेम-प्रेमी-प्रेमिका बहुत नजदीक आएंगे लेकिन खराब टेम्परामेंट के साथ।

व्यवसाय-धन व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।

सेहत-स्वास्थ्य में एग्रेशन रहेगा लेकिन कोई नुकसान नहीं है।

उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

 

वृषभ-

सकारात्मक-जैसा चाहेंगे वैसा होगा। उपलब्धता रहेगी। शत्रु पक्ष सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेगा।

नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखियेगा।

प्रेम-नवप्रेम का आगमन होगा। पति-पत्नी के बीच बहुत अच्छी स्थिति रहेगी।

व्यवसाय-अच्छा रहेगा।

सेहत-ठीकठाक स्थिति है।

उपाय-लाल वस्तु दान करें।

 

मिथुन-

सकारात्मक-किसी तरह की कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी।

नकारात्मक-आपके मिलने जुलने वाले, करीब के लोग थोड़ा डिस्टर्ब  करने की कोशिश करेंगे।

प्रेम-तालमेल की कमी आ गई है। अपोजिशन का भाव आ रहा है। ध्यान दीजिए।

व्यवसाय- ठीक स्थिति है।

सेहत-मध्यम स्थिति है।

उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

 

कर्क-

सकारात्मक-घोर पराक्रमी बने हुए हैं। ऊर्जा का पूरा पूरा संचार हो रहा है।

नकारात्मक-साझेदारी में समस्या आ सकती है।

प्रेम-ठीक स्थिति है।

व्यवसाय-रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे।

सेहत-ठीक रहेगी।

उपाय-हनुमानजी का दर्शन करें।

 

सिंह-

सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।प्रमोशन के चांसेज बनेंगे।घर में खुशहाली रहेगी। 

नकारात्मक-मन और सन्तान पक्ष से थोड़ा प्लस-माइनस बना रहेगा। अज्ञात भय सताता रहेगा।

प्रेम-पहले से बेहतर।

व्यवसाय-ठीकठाक है।

सेहत-ठीक है।

उपाय-सूर्यदेव को जल दें।

 

कन्या-

सकारात्मक-पहले से बेहतर चल रहे हैं। जोखिम से धीरे-धीरे उबरने लगे हैं। एग्रेशन से उबर रहे हैं।

नकारात्मक-कठोर भाषा के प्रयोग से बचें।

प्रेम-ठीक स्थिति है।

व्यवसाय-रोजी रोजगार में बरकत हो रही है।

सेहत-मध्यम स्थिति है।

उपाय-हरी वस्तु पास रखें।

 

तुला-

सकारात्मक-धन का आवक बना रहेगा।

नकारात्मक-चोट लग सकती है। नुकसान हो सकता है

प्रेम-ठीक स्थिति है।

व्यवसाय-रोजी रोजगार की स्थिति ठीक है।

सेहत-शारीरिक-मानसिक तापमान बढा रहेगा।

उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

 

वृश्चिक-

सकारात्मक-जुबान धीरे-धीरे बहुत सधी हुई होती जा रही है। रंगीन बने रहेंगे। इंज्वाय करेंगे।

नकारात्मक-शासन-सत्ता, राजनीतिक पक्ष के कोपभाजन के शिकार हो सकते हैं।

प्रेम-ठीक स्थिति है। जीवनसाथी के साथ ठीक समय बीतेगा।

व्यवसाय-धन का आवक बना रहेगा।

सेहत-अच्छी रहेगी।

उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

 

धनु-

सकारात्मक-उच्चाधिकारियों का पूरा-पूरा आशीर्वाद मिलने लगा है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।  पहले से बेहतर समय है।

नकारात्मक-मन परेशान रहेगा।

प्रेम-जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका में दूरी कम होगी।

व्यवसाय-रोजी रोजगार में तरक्की होगी।

सेहत-मध्यम स्थिति है।

उपाय-केसर का तिलक लगाएं।

 

मकर-

सकारात्मक-हिम्मत से काम लेंगे।

नकारात्मक-भावुकता पर नियंत्रण रखें। कोई भी निर्णय बहुत सोच विचार के लें।

प्रेम-भावुकता से बचें।

व्यवसाय-रोजी रोजगार में धीरे-धीरे तरक्की कर रहे हैं।

सेहत-बच्चों और अपनी सेहत पर ध्यान दें।

उपाय-कालीजी का दर्शन करें।

 

कुंभ-

सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। घर में कोई उत्सव हो सकता है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

नकारात्मक-अज्ञात भय सताएगा।

प्रेम-पहले से बेहतर स्थिति होगी।

व्यवसाय-स्थिति ठीक हो रही है।

सेहत-ठीक ठाक रहेगी।

उपाय-कालीजी का दर्शन करें।

 

मीन-

सकारात्मक-अब बहुत सोचने की जरूरत नहीं है। कार्यों को अविलंब शुरू कर दें। पाइपलाइन में काम भरे हुए हैं। उन्हें श्रंखलाबद्ध ढंग से करना शुरू करें। अच्छा समय आ चुका है। निरन्तर वृद्धि होगी।

नकारात्मक-काल्पनिक भय से परेशान रहेंगे।

प्रेम-ठीक स्थिति है।

व्यवसाय-ठीक स्थिति है।

सेहत-ठीक स्थिति है।

उपाय-हनुमानजी का दर्शन करें।

 

प्रस्तुति-

अजय कुमार सिंह

गोरखपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें