ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope 12 july 2019 todays horoscope rashiphal 12 july

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 12 जुलाई का दिन

गुरुवार का दिन अधिकतर लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज कई लोगों को सुखद समाचार मिलेंगे। हालांकि कुछ लोगों को व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन जोश और उत्साह से भरा...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 12 जुलाई का दिन
पं. राघवेंद्र शर्मा, नई दिल्ली।Thu, 11 Jul 2019 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार का दिन अधिकतर लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज कई लोगों को सुखद समाचार मिलेंगे। हालांकि कुछ लोगों को व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा। इसका निश्चित तौर पर आपको फायदा मिलेगा। दिन की शुरुआत भगवान को याद करके करें, इससे आप मुश्किलों से बच सकते हैं। देखिए अपना राशिफल-

मेष- मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। 

वृष- ठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रूचि बढ़ सकती है। 

मिथुन- अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। 

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। 

सिंह- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। 

कन्या- आत्मसंयत रहे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

तुला- मानसिक शांति तो रहेगी, परन्तु फिर भी स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है। 

धनु- आलस्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मीठे खानपान में रूचि रहेगी। 

मकर- क्रोध की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

कुंभ- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 

मीन- मन अशान्त रहेगा। धर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें