ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope 1 june rashifal

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 1 जून का दिन

मेष मानसिक शान्ति रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ सकता है।  वृष आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 1 जून का दिन
पं.राघवेन्द्र शर्मा,नई दिल्लीFri, 31 May 2019 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष
मानसिक शान्ति रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ सकता है। 

वृष
आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आत्मसंयत रहे। क्रोध के अतिरेक से बचें।

मिथुन
मन और स्वभाव में उतार चढ़ाव रहेंगे। कला व संगीत के प्रति रूचि बढ़ सकती है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। 


कर्क
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। 

सिंह
वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। 

कन्या
आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी आ सकती है। 

तुला
वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। 

वृश्चिक
पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। 

धनु
परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आपसी मतभेद भी हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। 

मकर
आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ
मन अशान्त रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्‍यवस्‍थित रहेगा। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

मीन
धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें