Happy Holi 2021: इस साल राशि के अनुसार ऐसे करें होलिका दहन पूजा

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन के दिन अभिजीत मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इन योग को बेहद...

Happy Holi 2021: इस साल राशि के अनुसार ऐसे करें होलिका दहन पूजा

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन के दिन अभिजीत मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इन योग को बेहद शुभ बताया गया है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो होलिका दहन शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। भद्रा व राहुकाल के दौरान पूजा-अर्चना करने की मनाही होती है। शुभ योग में होली पूजा करने से जीवन में सुख, शांति के साथ समृद्धि पाने की कामना पूरी होती है।

राशि के अनुसार करें होलिका की पूजा-

मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें। 
    वृष राशि वाले चीनी की आहुति दें।
    मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर की आहुति दें।
    कर्क के लोग लोहबान की आहुति दें। 
    सिंह राशि के लोग गुड़ की आहुति दें। 
    तुला राशि वाले कपूर की आहुति दें। 
    धनु और मीन के लोग जौ और चना की आहुति दें।
    मकर व कुंभ वाले तिल को होलिका दहन में डालें। 

होलिका दहन के दिन बन रहे ये अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल - 5:06 PM – 6:37 PM
यम गण्ड - 12:32 PM – 2:03 PM
कुलिक - 3:34 PM – 5:06 PM
दुर्मुहूर्त - 04:59 PM – 05:48 PM
वर्ज्यम् - 01:06 AM – 02:32 AM

होलिका दहन 2021 का समय-

हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 37 मिनट से रात्रि 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाएगी।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़इस साल राशि के अनुसार ऐसे करें होलिका दहन पूजा