Holika Dahan 2019: होलिका दहन के बाद इसकी राख ले आएं घर, इस दिशा में रखने से होगा व्यापार में लाभ
आज होलिका दहन किया जाएगी इसके बाद कल रंगवाली होली खेली जाएगी। होलिका दहन आज रात 9 बजे के बाद किया जाएगा। होलिका दहन का मुहूर्त सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। भद्रा मुख में होलिका दहन नहीं किया जाता।...
आज होलिका दहन किया जाएगी इसके बाद कल रंगवाली होली खेली जाएगी। होलिका दहन आज रात 9 बजे के बाद किया जाएगा। होलिका दहन का मुहूर्त सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। भद्रा मुख में होलिका दहन नहीं किया जाता। भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि ही सबसे शुभ मुहूर्त होती है।
होलिका दहन पर करें सरसों का ये उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
आज होलिका दहन के बाद होली की थोड़ी-सी राख को घर पर लाने की परंपरा है। होली की राख को घर लाने के बाद किस दिशा में रखना चाहिए, ये भी आपको जरूर जान लेना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार होली जलाने के बाद होली की राख को लाकर घर के आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। क्योंकि आग्नेय कोण का संबंध अग्नि तत्व से है और राख भी अग्नि जलने के बाद ही बनती है।
आपको बता दें कि इस दिशा में होली की राख रखने से आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवन में आपकी उन्नति होगी और घर की बड़ी बेटी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे।
Holika dahan 2019: सालों बाद बना मातंग योग, होलिका दहन आज रात नौ बजे