ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyholi ki bhasma and its important for the holi celebrators

बुरी शक्तियों से छुटकारा दिलाती है होली की भस्म, करें ये 4 प्रयोग

आपने अकसर देखा होगा कि लोग होलिका दहन के अगले दिन सुबह होली जलने के स्थान पर जाते हैं और वहां होली की भस्म...

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 27 Feb 2018 10:30 AM

जाने होली की भस्म का महत्व

जाने होली की भस्म का महत्व1 / 2

आपने अकसर देखा होगा कि लोग होलिका दहन के अगले दिन सुबह होली जलने के स्थान पर जाते हैं और वहां होली की भस्म उड़ाकर धुलेंडी मनाते हैं। कुछ लोग इस दौरान होली की भस्म को अपने घर भी ले आते हैं। लेकिन इस भस्म का महत्व क्या है और इसे लोग घर क्यों लाते हैं?

पढ़ें ये 4 मान्यताएं-
1- मान्यता है कि होली की भस्म शुभ होती है और इसमें देवताओं की कृपा होती है। इस भस्म को माथे पर लगाने से भाग्य अच्छा होता है और बुद्धि बढ़ती है। 

2 -एक मान्यता यह भी है कि भस्म में शरीर के अंदर स्थित दूषित द्रव्य सोख लेने की क्षमता होती है, इस कारण पर भस्म लेपन करने से कई तरह के चर्म रोग नहीं होते हैं।

होली की भस्म से दूर होती हैं बुरी आत्माएं

होली की भस्म से दूर होती हैं बुरी आत्माएं2 / 2

3- ऐसा भी माना जाता है कि होली की बची हुई अग्नि और भस्म को अगले दिन प्रात: घर में लाने से घर को अशुभ शक्तियों से बचाने में सहयोग मिलता है।

4- कई लोग होली की भस्म लाकर ताबीज में भरकर बाधंते हैं। माना जाता है इससे घर में बुरी आत्माओं का प्रभाव नहीं होता और न ही किसी प्रकार के तंत्र मंत्र से नुकसान होता।

भस्म का लेपन करते समय मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है-

वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।

 

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।