Hindi Newsधर्म न्यूज़Holi date and time 2025 When will Holi be celebrated in 2025

Holi 2025: साल 2025 में कब है होली, पूर्णिमा तिथि साल 2025 में भी दो दिन

Holi date and time 2025 साल 2025 में रंगवाली होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा, वहीं होलिका दहन 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। पंचांग अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 की सुबह 10 बजकर

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 21 March 2024 12:26 AM
share Share
Follow Us on

इस साल होलिका दहन जहां मार्च के आखिर में 24 और 25 मार्च को मनाया जा रहा है, वहीं अगले साल मार्च के मध्य में होली का पर्व मनाया जाएगा। साल 2025 में रंगवाली होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा, वहीं होलिका दहन 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। पंचांग अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 की सुबह 10 बजकर 35 से 14 मार्च की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। अगल साल भी पूर्णिमा तिथि अगले दिन दोपहर तक होने के कारण आंतर की स्थिति रहेगी। लेकिन होलिका दहन का समय निश्चित है।

 

होलिका दहन का मुहूर्त और भद्रा का टाइम
होलिका दहन मुहूर्त : 13 मार्च 2025 को 23:30:14 से 24:24:09 तक
अवधि :0 घंटे 53 मिनट
भद्रा पुंछा :19:13:07 से 20:30:15 तक
भद्रा मुखा :20:30:15 से 22:38:48 तक

फाल्गुन की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। फाल्गुल शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भद्रा रहित मुहूर्त में होलिका दहन होता है। साल 2025 में भी होलिका दहन रात 10.30 बजे के बाद ही किया जाएगा, क्योंकि इस दिन में भद्रा रहेगी। इसके अगले दिन रंगों से खेलने की परंपरा है जिसे धुलेंडी, धुलंडी और धूलि आदि नामों से भी जाना जाता है। होली का त्योहार भक्त प्रह्लाद से जुड़ा है।

होलिका दहन की रात तंत्र पूजा
होलिका दहन की रात काल रात्रि, दीपावली की रात्रि को मोहरात्रि और शिवरात्रि की रात को महारात्रि कहा जाता है।न तीनों रात्रि में यंत्र निर्माण, तंत्र साधन और मंत्रों का जाप करना सिद्धिदायक है। होलिका दहन की रात को हुताशनी रात्रि भी कहा जाता है।

होली डेट 2026 में कब
इसके अगले साल 2026 में होली 3 मार्च को मनाई जाएगी

अगला लेखऐप पर पढ़ें