ट्रेंडिंग न्यूज़

उमंग का उत्सव है होली, घर में भरें उल्लास के रंग

रंगों का त्योहार होली आने वाला है। उत्साह और उमंग के उत्सव होली को लेकर लोग अपने घरों की साफ-सफाई और अन्य तैयारियों में जुट गए हैं। खुशियों का यह त्योहार आपके जीवन में भी उल्लास के नए रंग भरे, इसके...

उमंग का उत्सव है होली, घर में भरें उल्लास के रंग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutWed, 06 Mar 2019 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

रंगों का त्योहार होली आने वाला है। उत्साह और उमंग के उत्सव होली को लेकर लोग अपने घरों की साफ-सफाई और अन्य तैयारियों में जुट गए हैं। खुशियों का यह त्योहार आपके जीवन में भी उल्लास के नए रंग भरे, इसके लिए वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

होली का त्योहार फाल्गुन माह के अंतिम दिन पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस त्योहार पर जब रंग उड़ते हैं तो दिलों की दूरियां भी मिट जाती हैं। इस होली पर घर की सज्जा पर विशेष ध्यान रखें। घर से पुराने कबाड़ को बाहर निकाल दें। घर के मुख्य दरवाजे पर श्रीगणेश की मूर्ति लगाएं। घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में परिवार की फोटो या सूरजमुखी की तस्वीर लगाएं। घर की पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाएं। घर की दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की फोटो लगाएं। घर में रंगाई करा रहे हैं तो दीवारों पर काले रंग का इस्तेमाल करने से बचें। घर की पूर्व दिशा में हरे पौधे रखें। होली के अवसर पर अपने घर में श्रीयंत्र लाएं। इसे घर या दुकान की तिजोरी में स्थापित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से कभी आर्थिक अभाव नहीं होता। होली पर मोती शंख को घर में लाएं। ये जिस भी स्थान पर रखा जाता है, वहां धन का प्रवाह होने लगता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें