ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyholi 2019 new bhojpuri holi song 2019 singer Priyanka Payal listen to the song of Holi

भोजपुरी लोकगीतों की गायिका प्रियंका पायल से सुनिए होली का फाग गीत

भोजपुरी लोकगीतों की गायिका प्रियंका पायल ने पूर्वांचल, खासकर भोजपुरी क्षेत्र में गाये जाने वाले फाग गीतों के जरिये लोगों को होली की बधाई दी है। भोजपुरी के एक दर्जन से अधिक एलबमों में अपनी आवाज दे...

भोजपुरी लोकगीतों की गायिका प्रियंका पायल से सुनिए होली का फाग गीत
हिन्दुस्तान टीम,बलिया।Tue, 19 Mar 2019 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी लोकगीतों की गायिका प्रियंका पायल ने पूर्वांचल, खासकर भोजपुरी क्षेत्र में गाये जाने वाले फाग गीतों के जरिये लोगों को होली की बधाई दी है। भोजपुरी के एक दर्जन से अधिक एलबमों में अपनी आवाज दे चुकीं प्रियंका मूल रूप से बलिया जिला के भरौली की रहने वाली हैं।

पूर्वांचल के अलावा, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, आसाम आदि प्रदेशों में भोजपुरी मंचों पर शिरकत कर चुकीं प्रियंका ने होली के कई पारम्परिक गीतों को साझा किया है। 'जईसे लचके लवंगिया के डाढ़ी, गोरिया पतरी..' या 'सिरहाने से कागा ले भागा, मोर सईंया आभागा ना जागा..' आदि गीतों के जरिये उन्होंने होली को और रंगीन बना दिया है। 

इसके अलावा इस समय गांवों में घर-घर घूमकर फाग गीत गाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसमें पारम्परिक गीतों के साथ ही देवर-भाभी की हंसी-ठिठोली वाले गीत भी  हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें