ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHindu Calendar October 2023 When is Navratri Solar Eclipse Dussehra and Sharad Purnima

Hindu Calendar October: कब है नवरात्रि, दशहरा, सूर्य ग्रहण और शरद पूर्णिमा? देखें हिन्दू कैलेंडर अक्टूबर 2023

हिन्दू कैलेंडर अक्टूबर 2023: अक्टूबर के महीने में कई बड़े ग्रह गोचर और व्रत त्योहार पड़ने वाले हैं। इसलिए आइए जानते हैं अक्टूबर महीने के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर के बारे में-

Hindu Calendar October: कब है नवरात्रि, दशहरा, सूर्य ग्रहण और शरद पूर्णिमा? देखें हिन्दू कैलेंडर अक्टूबर 2023
Shrishti Chaubeyलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 05 Oct 2023 02:06 AM
ऐप पर पढ़ें

Hindu Calendar October 2023: इस साल का अक्टूबर महीना बेहद ही खास माना जा रहा है। 2023 के अक्टूबर के महीने में कई बड़े ग्रह गोचर और व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। जहां 14 अक्टूबर तक पितृ पक्ष चलेंगे। वहीं, नौ दिनों तक माता दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्र मनाए जाएंगे। दसवे दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाला त्यौहार दशहरा मनाया जाएगा। साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी अक्टूबर के महीने में ही लगेगा। इसके साथ ही इस महीने जितिया और शरद पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। इसलिए आइए जानते हैं अक्टूबर महीने के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर किस दिन पड़ने वाले हैं-

कल बुध की चाल बदलते ही बनेंगे 2 राजयोग, इन राशियों की किस्मत के खुलेंगे द्वार

हिन्दू कैलेंडर अक्टूबर 2023
1अक्टूबर, रविवार- तृतीया श्राद्ध
2 अक्टूबर, सोमवार- विघ्नराज संकष्टी, चतुर्थी श्राद्ध
3 अक्टूबर, मंगलवार- पंचमी श्राद्ध
4 अक्टूबर, बुधवार- षष्ठी श्राद्ध
5 अक्टूबर, गुरुवार- सप्तमी श्राद्ध
6 अक्टूबर, शुक्रवार- जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया व्रत, महालक्ष्मी व्रत का समापन, कालाष्टमी
7 अक्टूबर- नवमी श्राद्ध, मातृ नवमी श्राद्ध
10 अक्टूबर, मंगलवार- इंदिरा एकादशी, मघा श्राद्ध
11 अक्टूबर, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत
12 अक्टूबर, गुरुवार- मासिक शिवरात्रि
14 अक्टूबर, शनिवार- पितृ विसर्जन, चतुर्दशी श्राद्ध, अमावस्या श्राद्ध, सर्व पितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
15 अक्टूबर, रविवार- शारदीय नवरात्रि शुरू, कलश स्थापना 
18 अक्टूबर, बुधवार- तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी
22 अक्टूबर, रविवार- दुर्गाष्टमी, 
23 अक्टूबर, सोमवार- महानवमी, दुर्गा नवमी, नवरात्रि हवन 
26 अक्टूबर: गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत
28 अक्टूबर, शनिवार- शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण
29 अक्टूबर, रविवार- कार्तिक माह की शुरुआत 

Pitru Paksha 2023 Start Date: नौकरी में होगा प्रमोशन, पैसों की तंगी होगी दूर, बस पितृ पक्ष में करना होगा ये काम

ग्रह गोचर 
1 अक्टूबर, रविवार- बुध का गोचर 
2 अक्टूबर, सोमवार- शुक्र का गोचर 
3 अक्टूबर, मंगलवार- मंगल का गोचर 
18 अक्टूबर, बुधवार- सूर्य का गोचर 
19 अक्टूबर, गुरुवार- बुध का गोचर 
30 अक्टूबर, सोमवार- राहु-केतु का गोचर 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें