ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHere is the sign of the circle in the hands then soon you will become rich Astrology in Hindi

यहां है हाथों में चक्र का निशान तो जल्द बनेंगे धनवान

व्यक्ति की उंगलियां और पर्वतों पर अनेक चिह्न मिलते हैं। व्यक्ति के जीवन में इन चिह्नों का विशेष असर होता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि कौन से पर्वत पर किस तरह का चिह्न है। इसी तरह पर्वतों पर...

यहां है हाथों में चक्र का निशान तो जल्द बनेंगे धनवान
पंचांग पुराण टीम ,मेरठ Wed, 08 Dec 2021 10:57 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

व्यक्ति की उंगलियां और पर्वतों पर अनेक चिह्न मिलते हैं। व्यक्ति के जीवन में इन चिह्नों का विशेष असर होता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि कौन से पर्वत पर किस तरह का चिह्न है। इसी तरह पर्वतों पर रेखाएं भी जीवन के बारे में वृहद संकेत देती हैं। जानिए कुछ ऐसे ही निशान और संकेतों के बारे में। 
-यदि व्यक्ति के बृहस्पति पर्वत पर चक्र का निशान है तो यह निकट भविष्य में धनवान होने का संकेत हैं। 
-यदि चक्र का निशान शनि पर्वत पर है तो व्यक्ति को जीवन में अचानक धनलाभ होता है। 

अच्छा नहीं होता हाथ की इन रेखाओं पर तिल का होना

-सूर्य पर्वत पर चक्र का निशान व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा दिलाता है। ऐसे लोग देश-विदेश में अपना नाम कमाते हैं। 
-यदि व्यक्ति के बुध पर्वत पर चक्र का निशान मौजूद है तो वह सफल व्यापारी होता है। ऐसे लोग शानदार वक्ता भी होते हैं। 
-चंद्र, मंगल और शुक्र पर्वत पर चक्र के निशान शुभ नहीं माने गए हैं। ऐसा होने पर व्यक्ति को विपरीत परिणाम मिलते हैं। 
 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें