ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHealthy tortoise will be placed in the east direction of the house

सेहतमंद बनाएगा घर की पूर्व दिशा में रखा कछुआ

जीवन और मृत्यु तो भगवान के हाथ में है, लेकिन जितना भी जीवन हो सेहतमंद हो। आजकल की भागदौड़ भरी जिंगी में बीमारियां कब शरीर को घेर लें इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। रोगों से दूर रहने के लिए संयमित...

सेहतमंद बनाएगा घर की पूर्व दिशा में रखा कछुआ
स्मार्ट टीम,नई दिल्लीFri, 15 Nov 2019 07:14 AM
ऐप पर पढ़ें

जीवन और मृत्यु तो भगवान के हाथ में है, लेकिन जितना भी जीवन हो सेहतमंद हो। आजकल की भागदौड़ भरी जिंगी में बीमारियां कब शरीर को घेर लें इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। रोगों से दूर रहने के लिए संयमित जीवनशैली अपनानी चाहिए। लेकिन कई बार संयमित होने के बावजूद लोग बीमारियों का शिकार बन जाते हैं। बीमारियों से बचने के लिए फेंगशुई में बताए गए कुछ आसान से उपाय भी आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

उम्र बढ़ाएगा क्रिस्टल का बना कछुआ : फेंगशुई में कछुए को बहुत शुभ माना जाता है। घर में इसे रखने से घर के सदस्यों की उम्र लंबी होती है। माना जाता है कि कछुए में नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने की शक्ति होती है। अगर परिवार में कोई सदस्य बीमार है तो घर में मिट्टी का बना कछुआ रखें। परिजनों के दीर्घायु होने के लिए क्रिस्टल का बना हुआ एक कछुआ घर की पूर्व 
दिशा में रखें। 

परिवार में प्रेम बढ़ाएगा बांस का पेड़ 
घर की बैठक में बांस के पौधे लगाएं। पूरे परिवार का चित्र लकड़ी के फ्रेम में जड़वाकर घर में पूर्वी दीवार पर लटकाएं। इससे परिवार में प्रेम बढ़ता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र में नमक भरकर रख दें। यह भी मान्यता है कि पानी में दूध मिलाकर स्नान करने से आयु में वृद्धि होती है और पानी में दही मिलाकर स्नान करने से संपत्ति में वृद्धि होती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें