Haridwar Kumbh 2021: हरिद्वार महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! मेले में इन 10 बातों का ध्यान रखना होगा अनिवार्य

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना के मद्देनजर केंद्र सरकार व उत्तराखंड सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से हरिद्वार कुंभ मेला की आधिकारिक वेबसाइट पर गाइडलाइन उपलब्ध कराई गई है।...

Haridwar Kumbh 2021: हरिद्वार महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! मेले में इन 10 बातों का ध्यान रखना होगा अनिवार्य

हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना के मद्देनजर केंद्र सरकार व उत्तराखंड सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से हरिद्वार कुंभ मेला की आधिकारिक वेबसाइट पर गाइडलाइन उपलब्ध कराई गई है। जिसमें हरिद्वार कुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को बताया है कि कोरोना वायरस से बचाव और सुरक्षा के लिए मेले में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। जानिए यहां-

हरिद्वार महाकुंभ मेले में क्या करें-

1.  हरिद्वार महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को डब्ल्यूएचओ, केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के सभी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। 
2. हर समय मास्क पहनें।
3. राज्य सरकार के अनुसार, हरिद्वार कुंभ मेले में जाने वाले भक्त उचित व्यवहार का पालन करें।
4.  सभी श्रद्धालुओं को कुंभ मेले से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।
5. आपातकालीन संपर्क नंबरों को हर समय संभाल कर रखें।
6. स्नान घाटों का उपयोग करें जो केवल मेला प्रशासन द्वारा अधिकृत हैं और जो मेला क्षेत्र में ठहरने के स्थान के करीब हैं।
7. कोई अज्ञात या संदिग्ध वस्तु / गतिविधि पाए जाने पर अधिकारियों को सूचित करें।
8. पीए सिस्टम या किसी अन्य मोड के माध्यम से मेला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
9.मेले के आयोजन में शामिल विभागों का सहयोग करें।
10. प्रियजनों के मेले में बिछड़ने और सामान खोने पर लॉस्ट एंड फाउंड सेंटरों पर संपर्क करें।

कुंभ को लेकर शास्त्रों में वर्णित हैं ये तीन पौराणिक कथाएं, जानें हरिद्वार में घूमने के बेस्ट धार्मिक स्थल

हरिद्वार महाकुंभ जाने का बना रहे प्लान तो ध्यान रखें ये बातें-

1. गंगा नदी को साबुन, डिटर्जेंट या पूजन सामग्री से प्रदूषित न करें।
2. यात्रा के दौरान बहुत अधिक सामान न रखें और कीमती सामान ले जाने से बचें।
3. शहर और मेला क्षेत्र में प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल न करें।
4. अंजान लोगों को प्रसाद के नाम पर कुछ खाने के लिए न दें।

हरिद्वार महाकुंभ के चारों शाही स्नान की तारीखें व महत्व

हरिद्वार कुंभ मेला 2021 आपातकालीन संपर्क-

कुंभ हेल्पलाइन नंबर - + 91-1334 222725,
+ 91-1334 222726,
+ 91-1334 222727

महिला और बाल हेल्पलाइन-

एम्बुलेंस- 108
पुलिस- 100

आधिकारिक वेबसाइट

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़हरिद्वार महाकुंभ:सरकार की गाइडलाइन से जानें मेले में क्या करें या नहीं