Haridwar Kumbh 2021: हरिद्वार महाकुंभ में 151 आचार्यों ने किया शंखनाद, सोमवती अमावस्या के दिन होगा दूसरा शाही स्नान

एजेंसी, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

महाकुंभ के दौरान यहां मंगलवार को हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगापूजन के दौरान 151 आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार एवं शंखनाद किया गया। श्री गंगा सभा की ओर से महाकुंभ-2021 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए...

Haridwar Kumbh 2021: हरिद्वार महाकुंभ में 151 आचार्यों ने किया शंखनाद, सोमवती अमावस्या के दिन होगा दूसरा शाही स्नान

महाकुंभ के दौरान यहां मंगलवार को हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगापूजन के दौरान 151 आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार एवं शंखनाद किया गया। श्री गंगा सभा की ओर से महाकुंभ-2021 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर हुए महापूजन के धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ ही श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों और 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि साधु—संतों ने अपने—अपने स्थान पर कलश, शंख, घंटी एवं पूजन सामग्री के साथ मां गंगा का ध्यान किया ।

इस दौरान, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री महंत हरि गिरि, निरंजनी अखाड़े के सचिव रवीन्द्रपुरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, नगर विकास मंत्री वंशीधर भगत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, कुंभ मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे । हर की पौड़ी ब्रहमकुंड पर जब हरिद्वार के तीन संस्कृत महाविद्यालयों से आए 151 आचार्यों ने एक साथ मंत्रों का उच्चारण किया तो वहां बहुत ही दिव्य वातावरण बन गया। 

मंत्रोच्चारण के बाद मां गंगा का पूजन, नैवेद्य अर्पण के साथ महाकुंभ— 2021 के सफल आयोजन की कामना की गई। गंगा आरती के बाद 151 आचार्यों ने जब शंखनाद किया तो पूरा हरकी पैड़ी परिसर उनकी ध्वनि से गुंजायमान हो उठा । इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां गंगा से कुम्भ के सफल आयोजन और सभी के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री रावत ने कहा, '' सरकार दिव्य और भव्य के साथ ही सुरक्षित कुंभ का आयोजन करने के लिए संकल्पित है।

कुंभ मेले के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर, कुंभ जानें का बना रहे मन तो कर लें नोट

शाही स्नान की तारीखें-

1. पहला शाही स्नान- 11 मार्च यानी शिवरात्रि के दिन किया गया था।

2. दूसरा शाही स्नान- 12 अप्रैल 2021, दिन सोमवार, त्योहार- सोमवती अमावस्या। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा जल का कारक है, जल की प्राप्ति और सोमवती को अमावस्या पर अमृत माना जाता है।

हरिद्वार महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! मेले में इन 10 बातों का ध्यान रखना होगा अनिवार्य

3. तीसरा शाही स्नान- 14 अप्रैल 2021, दिन बुधवार, त्योहार- मेष संक्रांति और बैसाखी। इस शुभ दिन पर, नदियों का पानी अमृत में बदल जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन पवित्र गंगा में एक पवित्र डुबकी कई जीवन के पापों को नष्ट कर सकती है।

4. चौथा शाही स्नान- 27 अप्रैल 2021, दिन मंगलवार, त्योहार- चैत्र पूर्णिमा। पवित्र गंगा में स्नान करने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है और इसे 'अमृत योग' के दिन के रूप में जाना जाता है।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़हरिद्वार महाकुंभ में 151 आचार्यों ने किया शंखनाद