Happy Raksha Bandhan Wishes , Messages : आज रक्षाबंधन पर ये खास फोटो मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं

Happy Raksha Bandhan Wishes , Messages : आज रक्षाबंधन पर ये खास फोटो मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं

संक्षेप:

Happy Raksha Bandhan Wishes : देश भर में भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की जबरदस्त रौनक है। पिछले साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है।

Aug 31, 2023 01:45 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Happy Raksha Bandhan Wishes , Messages , Images , Photos : देश भर में भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की जबरदस्त रौनक है। पिछले साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन को लेकर पंडित प्रमोद मिश्रा ने बताया कि पूर्णिमा 30 अगस्त बुधवार को पूर्वाह्न 10.52 मिनट से प्रारंभ हो रहा है। गुरूवार को प्रात: 7 बजकर 45 मिनट तक पूर्णिमा रहेगा। बुधवार को दिनभर भद्रा नक्षत्र रहेगा। भद्रा नक्षत्र बुधवार रात को 8 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो गया। पंडित जी का कहना है कि गुरुवार को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक ही है। हालांकि पूर्णिमा की उदयतिथि रहने के कारण गुरूवार को दिनभर बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती है। राखी का त्योहार हर हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्रवण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन  जिसमें भाई  अपने बहन को रक्षासूत्र बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। इसके बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। आप इस शुभ दिन पर अपने करीबियों को कुछ शुभकामना संदेश भेजकर विश कर सकते हैं। यहां देखें ऐसे ही कुछ मैसेज- 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देखें कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश-

आया राखी का  त्योहार, छाई खुशियों की बहार
रेशम की डोरी से बांधा एक बहन ने
अपनी भाई की कलाई पर प्यार।।

कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी,
भाई की लम्बी उम्र की दुआ है राखी,
बहने के पवित्र प्यार की दुआ है राखी।।
 -Happy Raksha Bandhan

भगवान हर जगह नहीं हो सकते,
इसलिए उन्होंने मां को बनाया
और मां हर वक्त हमारे साथ नहीं हो सकती,
इसीलिए भगवान ने बहन को बनाया।।
   -Happy Raksha Bandhan

किसी के जख्म पर चाहत की पट्टी कौन बांधेगा
अगर बहन नहीं  होगी तो राखी कौन बांधेगा - मुनव्वर राना

मृदुल स्नेह, अटूट विश्वास और समर्पण से परिपूर्ण भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई।
रक्षाबंधन का त्यौहार आप सभी के जीवन में अपार खुशियां और नई उमंग लाए, यही कामना है।
सभी को इस स्नेह पर्व की अनंत शुभकामनाएं!

साथ पले और साथ बढ़े हैं हम,
खूब मिला बचपन में प्यार,
इसी प्यार को याद दिलाने 
आया ये राखी का त्यौहार।।
- रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

शम की डोरी फूलों का हार
सावन में आया राखी का त्योहार,
बहन की खुशी में भाई की खुशी है
देखो दोनों में कितना है प्यार।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!