ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHappy Makar Sankranti 2022 What to and What to Do not do on Makar Sankranti 2022 Suryadev may be angry Astrology in Hindi

Happy Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन सुबह भूलकर भी न करें ये काम, सूर्यदेव हो सकते हैं नाराज

मकर संक्रांति इस साल 14 व 15 जनवरी यानी दोनों दिन मनाई जाएगी। इसदिन सूर्य देव का मकर राशि में गोचर होता है। सूर्य देव की गति उत्तरायण होती है। जिसे दान व स्नान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष...

Happy Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन सुबह भूलकर भी न करें ये काम, सूर्यदेव हो सकते हैं नाराज
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 14 Jan 2022 06:16 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मकर संक्रांति इस साल 14 व 15 जनवरी यानी दोनों दिन मनाई जाएगी। इसदिन सूर्य देव का मकर राशि में गोचर होता है। सूर्य देव की गति उत्तरायण होती है। जिसे दान व स्नान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन कुछ कामों को करना शुभ माना जाता है। जबकि कुछ कामों की मनाही होती है। 

मकर संक्रांति के दिन न करें ये गलती-

मकर संक्रांति के दिन आमतौर पर लोग हर दिन की तरह सुबह उठते ही चाय-नाश्ता शुरू कर देते हैं। मकर संक्रांति के दिन बिना स्नान किए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। घर पर ही पानी में काले तिल, हल्का गुड़ और गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।

मकर संक्रांति की इन चुनिंदा शुभकामना मैसेज और इमेज से भेजें अपनों को बधाई

इन कार्यों की मनाही-

मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज व मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन वाणी पर संयम बरतें।
इस दिन किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए।
मसालेदान भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

मकर संक्रांति पर ग्रहों की स्थिति अच्छी या खराब, ज्योतिषाचार्य से जानें मेष से मीन राशि तक का हाल

इस दिन क्या करें-

मकर संक्रांति के दिन कोई गरीब या भिखारी आपके घर आए तो उसे अपनी सामर्थ अनुसार जरूर दान करें।
मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय व सूर्यास्त के समय पूजा-पाठ करें।
इस दिन मूंग की दाल की खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। और क्षमतानुसार दान करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें