Happy Mahashivratri 2023 : शिवरात्रि पर शिवभक्त अपनों को भेजें ये Best शुभकामना संदेश
Happy Mahashivratri 2023 Wishes: देवाधिदेव महादेव की पूजा-आराधना और रात्रि जागरण का प्रमुख पर्व महा शिवरात्रि इस बार 18 फरवरी, दिन शनिवार को मनाई जाएगी। इस बार महा शिवरात्रि शनिवार को पड़ने से इसका मह

Happy Mahashivratri 2023 Wishes: देवाधिदेव महादेव की पूजा-आराधना और रात्रि जागरण का प्रमुख पर्व महा शिवरात्रि इस बार 18 फरवरी 2023, दिन शनिवार को मनाई जा रही है। इस बार महा शिवरात्रि शनिवार को पड़ने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। शनिवार, 18 फरवरी 2023 को माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि 17 फरवरी को रात 11:37 बजे से 18 फरवरी, शनिवार की रात 8: 03 बजे तक रहेगी। शिवयोग का आरंभ 18 की शाम 7:32 बजे से 19 फरवरी को दिन में 2:31 बजे तक रहेगा। महाशिवरात्रि पर चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्दशी की मध्यरात्रि में शिव पूजन का विशेष महत्व है। इस काल को शास्त्रों में महानिशीथ काल की संज्ञा दी गई है।
महादेव का दूध और जल से अभिषेक कर यज्ञोपवीत, वस्त्र, चंदन, आभूषण, सुगंधि, बेलपत्र, कनेर, धतूरा, मदार के अतिरिक्त ऋतुपुष्प और नैवेद्य अर्पित करना चाहिए। धूप-दीप दिखा कर पूजन पूरब अथवा उत्तर की ओर मुख करके करना चाहिए। शिव समक्ष दीप जलाकर उपासक को अपने मस्तक पर भस्म का त्रिपुंड और उसपर चंदन-रोली का तिलक लगाना चाहिए। भक्त को शिव स्तुति, शिव सहस्रनाम, शिव महिम्नस्तोत्र, शिव चालीसा, रुद्राष्टकम, शिव पुराण आदि का पाठ करना चाहिए। इसमें कोई बाधा हो तो पंचाक्षरी मंत्र ‘नम:शिवाय’ का जप निरंतर करना चाहिए। आज के दिन शिवभक्त पूजा-पाठ के अलावा अपनों को इस खास दिन की बधाई भी देते हैं। यहां हम आपके लिए महाशिवरात्रि के कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनों में शेयर कर सकते हैं-
शिवरात्रि पूजा पर विशेष योग
फाल्गुन कृष्ण तिथि 17 फरवरी को रात 11:37 बजे से 18 फरवरी, शनिवार की रात 8: 03 बजे तक रहेगी। प्रदोष बेला में त्रयोदशी तिथि का मान 18 फरवरी, शनिवार को होने से प्रदोष व्रत किया जाएगा। चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी की रात 8: 03 बजे से 19 फरवरी, रविवार की शाम 4:19 बजे तक रहेगी।
ना कोई चिंता, ना कोई भय;
जब साथ में हों डमरू वाले, त्रिशूल धारी,
त्रिनेत्र, नीलकंठ वाले भोले भंडारी।
Happy Mahashivratri 2023!!
शिव की महिमा अपरम्पार,
शिव करते सबका उद्धार,
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे,
महा शिवरात्रि की हार्दिक बधाई!!
भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दे,
ना रहे जीवन में कोई भी दुःख,
हर ओर फैल जाये सुख ही सुख,
महा शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!!
मेरे शिव शंकर भोले नाथ
बाबा अपने सभी भक्तों की हर मनो कामना पूरी करना
और उन पर अपना आशीर्वाद बनाये रखना
जय शिव शम्भू भोले नाथ
महा शिवरात्रि की हार्दिक बधाई!!
पी के भांग जमा लो रंग
जिन्दगी बीते खुशियों के संग
लेकर नाम शिव भोले का
दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग।
