Happy Maha Navami 2020 Wishes: महानवमी की दें इन शानदार मैसेज और SMS से बधाई, अपनों का दिन बनाएं शुभ
शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को महानवमी मनाई जाती है। इस साल महानवमी 25 अक्टूबर (रविवार) को पड़ रही है। इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इस खास मौके पर लोग दोस्तों और...
शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को महानवमी मनाई जाती है। इस साल महानवमी 25 अक्टूबर (रविवार) को पड़ रही है। इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इस खास मौके पर लोग दोस्तों और अपनों को शुभकामनाएं या बधाई संदेश भेजते हैं। हम आपको बता रहे हैं मां दुर्गा की भक्ति से भरे कुछ खास मैसेज, इमेज, कोट्स, SMS और वॉलपेपर, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।
1. सारी रात मां के गुण गाएं
मां का ही नाम जपें
मां में ही खो जाएं
शुभ दुर्गा नवमी 2020।
2. शांति अमन के इस देश से अब
बुराई को मिटाना होगा
आतंकी रावण का दहन करने
आज फिर से श्री राम को आना होगा
महानवमी 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं।
3. आज प्रभु राम ने लिया था अवतार,
जैसे संत सौम्य है रामजी,
वैसे ही आपका जीवन भी मंगलमय हो,
महानवमी मुबारक हो!
4. कभी ना हो दुखों का सामना…
पग पग मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले
दुर्गा नवमी की आपको ढेरों शुभकामनाएं।
5. राम को जीवन का परम सत्य मान,
जीवन पथ पर आगे बढ़ते चलो
प्रभु राम रहेंगे सदा आपके साथ,
भाग्य में सफलता का प्रभु देंगे यश मान।
महा नवमी की शुभकामनाएं!