ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHappy Holi Wishes in Hindi Holi Wishes Shayari Images SMS Messages Pictures and Status for Whatsapp and Facebook

Happy Holi Wishes in Hindi: 'होली आ गई है...!', दोस्तों व रिश्तेदारों के लिए स्टेटस पर लगाएं ये खास मैसेज व इमेज और कहें-'हैप्पी होली'

इस साल होली का त्योहार 29 मार्च यानी आज है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के अगले दिन रंग वाली होली खेलते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की...

Happy Holi Wishes in Hindi: 'होली आ गई है...!', दोस्तों व रिश्तेदारों के लिए स्टेटस पर लगाएं ये खास मैसेज व इमेज और कहें-'हैप्पी होली'
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 29 Mar 2021 06:06 AM
ऐप पर पढ़ें

इस साल होली का त्योहार 29 मार्च यानी आज है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के अगले दिन रंग वाली होली खेलते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं। इस दिन को देश कुछ हिस्सों में धुलेंदी, धुरखेल, धूलिवंदन और चैत बदी आदि नामों से जाना जाता है। मान्यता है कि प्राचीन समय में इस दिन लोग एक-दूसरे को धूल या मुल्तानी मिट्टी लगाते थे, इसलिए इसे धुलेंदी कहा जाता है। इस दिन लोग रंग से होली खेलने के साथ ही अपनों को मैसेज या इमेज भेजकर भी होली की बधाई देते हैं। आप भी इन बेस्ट शुभकामना संदेश से दे सकते हैं होली की बधाई-

1. चलो आज हम बरसों पुरानी
अपनी दुश्मनी भुला दें।
कई होलियां सूखी गुजर गई
इस होली पर आपस में रंग लगा लें।

इन होली शायरी से अपनों का दिन बनाएं खास, भेजें ये इमेज व SMS और कहें- 'होली मुबारक दिल से'

2. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भर जाए आपकी झोली,
आप सबको मेरी तरह से
हैप्पी होली।

happy holi

3. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको
रंगों से भरी होली।

'राधा का रंग, कान्हा की पिचकारी...!', होली के ये बेस्ट शुभकामना संदेश व इमेज अपनों का दिन बना देंगे

4. लाल गुलाबी रंग गुलाल उड़ रहा,
झूम रहा है सारा संसार,
खुशियों की आई है बहार अपार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

5. भगवान करे हर साल चांद बन कर आए, 
दिन का उजाला शान बन के आए, 
कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी, 
ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन कर आए।

6. निकलो गलियों में बना कर टोली,
भिगो दो आज हर एक की झोली, 
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो, 
वरना निकल लो, लगा के रंग और कह के हैप्पी होली।

7. लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार, 
सूरज की किरण, खुशियों की बहार, 
चांद की चांदनी अपनों का प्यार, 
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

इन प्यार व रंग भरे मैसेज से अपनों को भेजें होली की शुभकामनाएं, कहें-Happy Holi

8. मथुरा की खुशबू, 
गोकुल का हार। 
वृन्दावन की सुगंध, 
बरसाने की फुहार.. 
मुबारक हो आपको 
होली का त्योहार।

9. सभी रंगों का रास है होली, 
मन का उल्लास है होली
 जीवन में खुशियां भर देती है, 
बस इसीलिए तो खास है होली।
 हैप्पी होली…

होली की इन बेस्ट मैसेज व इमेज से अपनों को भेजें हार्दिक शुभकामनाएं

10. सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार,
 गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,
 सुख समृद्धि और सफलता का हार, 
मुबारक हो आपको रंगो का त्योहार।
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें