ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHappy Holi 2019 send best Holi sms shayri and holi quotes to your friends

Happy Holi 2019: दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत होली SMS और शायरी

जोश और उल्लास लिए रंगों का त्योहार होली इस बार 21 मार्च को मनाई जा रही है। 20 मार्च की शाम को होलिका दहन होगा और इसके बाद अगले दिन 21 मार्च दिन गुरुवार को होली खेली जाएगी। इस मौके पर बच्चे हों या...

Happy Holi 2019: दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत होली SMS और शायरी
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 21 Mar 2019 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

जोश और उल्लास लिए रंगों का त्योहार होली इस बार 21 मार्च को मनाई जा रही है। 20 मार्च की शाम को होलिका दहन होगा और इसके बाद अगले दिन 21 मार्च दिन गुरुवार को होली खेली जाएगी। इस मौके पर बच्चे हों या बूढ़े सभी होली की मस्ती में शामिल होने से नहीं चूकते। इस सभी मिलकर एक-दूसरे के घर जाते हैं और गुझियां खिलाकर रंग खेलते हैं। 

उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में लोग फगुआ गाते हैं, भांग पीते हैं और जमकर रंगबाजी करते हैं। होली पर जहां सभी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को होली की मुबारकबाद देते हैं वहीं होली पर बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है। 

इस मौके पर लोग अभी से अपने स्मार्टफोन पर एक दूसरे को वॉट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर और अन्य सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को होली की शुभकाना तस्वीरें और संदेश भेज रहे हैं। इस होली अपने खास दोस्तों को ऐसे हिंदी एसएमएस शेयर करें। आगे देखें ये शुभकामना संदेश-

पिचकारी से रंगों की बौछार,
उड़ती गुलाल का गुबार,
औ सब पर बरसता अपनों का प्यार
यही है यारो होली का त्योहार

-Happy Holi 2019

happy holi 2019

 

खुदा कर हर दिन चांद बनकर आए,
दिन का उजाला शान बनकर आए,
कभी दूर न हो आपके चेहरे की हंसी
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहरबान होकर आए

-Happy Holi 2019


ऐसे मनाना होली का त्यौहार,
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,
यही मौसम है अपनों से गले मिलने का,
तो गुलाल लेकर हो जाओ तैयार.
Happy Holi 2019

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें