इस बार गुरुनानक देवजी की जयंती 30 नवंबर 2020 यानी आज मनाई जा रही है। इस गुरुपरब या प्रकाशपर्व भी कहते हैं। आज के दिन सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस को गुरु प्रकाशपर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व सिखों का सबसे प्रमुख पर्व है जिसे दुनिया भर के सिख गुरुद्वारों में मत्था टेककर, नगर कीर्तन आयोजित कर और लंगर लगाकर मनाते हैं।
गुरपरब तीन दिन तक मनाया जाता है। इस दौरान लोग गुरुद्वारों में जाते हैं और गुरुनानक देवजी से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके बाद लोग लंगर लगाते हैं और लोगों में प्रसाद वितरित करते हैं। इसके साथ ही लोग अपने घरों को सजाते हैं और शाम को दिए और लाइट्स से अपने घरों को दिवाली की भांति रोशन करते हैं। गुरु नानक जयंती के मौके पर लोग अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। यहां गुरुबानी व सिख धर्म से जुड़े कुछ खास शुभकामना संदेश दे रहे हैं जिन्हें आप अपनों को भेजकर हैप्पी गुरुनानक जयंती बोल सकते हैं-
मेरो मेरो सभी कहत हैं, हित सों बाध्यौ चीत।
अंतकाल संगी नहिं कोऊ, यह अचरज की रीत॥
Happy Guru Nanak Jayanti
हरि बिनु तेरो को न सहाई।
काकी मात-पिता सुत बनिता, को काहू को भाई॥
धनु धरनी अरु संपति सगरी जो मानिओ अपनाई।
तन छूटै कुछ संग न चालै, कहा ताहि लपटाई॥
Happy Guru Nanak Jayanti
प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ,
प्रभु के नाम की सेवा करो,
और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ।।
गुरुपर्व दी लख-लख बधाइयां।।
संसार को जीतने के लिए स्वयं
अपने विकारों पर
विजय पाना आवश्यक है।।
-श्री गुरु नानक देव जी
मन मूरख अजहूं नहिं समुझत, सिख दै हारयो नीत।
नानक भव-जल-पार परै जो गावै प्रभु के गीत॥
Happy Guru Nanak Jayanti