ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHappy Eid ul Fitr 2022 Eid 2022 Date in India eid ka chand kab nikalega eid ka chand mubarak Astrology in Hindi

Eid ul Fitr 2022 : भारत में आज नहीं दिखाई दिया ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी मीठी ईद

Eid ul Fitr 2022 Eid 2022 Date :हीने भर चलने वाला रमजान का उपवास ईद-उल-फितर के साथ खत्म होता है, जो दुनिया भर के मुसलमानों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। रमजान के आखिरी दिन चांद दिखने के साथ ही

 Eid ul Fitr 2022 : भारत में आज नहीं दिखाई दिया ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी मीठी ईद
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 01 May 2022 09:58 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद क त्योहार मनाया जाता है। रोजेदार 30 दिन अल्लह की ईबादत करते हैं और रोज रखते हैं। ईद चांद के दिखने पर निर्भर करती हैं। आज ईद का चांद दिखाई नहीं दिया। सउदी अरब में भी आज ईद का चांद नहीं दिखाई दिया। ईद का यह त्योहार तीन दिन तक मनाया जाता है।महीने भर चलने वाला रमजान का उपवास ईद-उल-फितर के साथ खत्म होता है, जो दुनिया भर के मुसलमानों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। रमजान के आखिरी दिन चांद दिखने के साथ ही ईद की तारीख तय की जाती है। अभी तक भारत में ईद का चांद नहीं देखा गया है।

दिल्ली में चांद निकलने का समय (Today Moon Rising Time Delhi) -
2 मई 2022- 05:54  AM से 7:30 PM तक (चांद दिन में रहेगा और शाम तक दिखेगा)।
3- मई 2022 - 6:55AM से 7:32 PM तक

Eid ul fitr 2022: आज रोजेदार देखेंगे ईद मुबारक का चांद, जाने आज या कल, कब मनाई जाएगी ईद

भारत में 3 मई को ईद

  • सोमवार को रमजान महीने का आखिरी रोजा रखा जाएगा और मंगलवार को पूरे देश में ईद उल फितर की नमाज पढ़ी जाएगी। रविवार को देश के सभी मौलानाओं ने आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए बताया कि ईद का चांद नजर नहीं आया। तीन मई को ईद की नमाज अदा की जायेगी।
ओमान कल ईद-उल-फितर 2022 मनाएगा

ओमान में मून साइटिंग कमेटी ने घोषणा की कि शावाल 1443 एएच के महीने की अमावस्या को देखा गया है, इसलिए इस साल ईद अल फितर का पहला दिन सोमवार, 2 मई, 2022 को पड़ता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें