Happy Dussehra Wishes 2023:यहां दशहरे पर शेयर करने के लिए TOP मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Happy Dussehra hardik shubhkamnaye: नवरात्रि के नौ दिनों के पर्व के बाद आता है दशहरा। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है और रावण दहन के साथ दशहरा पर्व का समापन होता है। इस बार दशहरा का पर्व 24 अक्ट

Happy Dussehra Wishes 2023:यहां दशहरे पर शेयर करने के लिए TOP मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश

नवरात्रि के नौ दिनों के पर्व के बाद आता है दशहरा। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है और रावण दहन के साथ दशहरा पर्व का समापन होता है। इस बार दशहरा का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सभी हर्षो उल्लास के साथ भगवान राम की जीत का जश्न मनाते हैं। दशहरा वह समय है जब अंधेरे पर प्रकाश की जीत होती है। दशहरा का पर्व इस बात पर जोर देता है कि जीवन में प्रकाश आने के लिए पहले अंधकार से लड़ना होगा। दशहरा का पर्व जहां राम और रावण के युद्ध से जुड़ा हुआ है, उसी तरह यह मां दुर्गा और महिषासुर के युद्ध से भी जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि दशहरे के दिन दस दिनों की लंबी लड़ाई के बाद मां दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए इस दिन आप दशहरा पर्व के ये शुभकामनाएं संदेश एक दूसरे को शेयर कर सकते हैं। इन शुभकामना संदेशों को आप अपने परिवार के लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं।

हर पल हो आपका जीवन सुनहरा
घर आपके रहे सदा खुशियों का मेला
रहें आप कहीं भी इस जहां में
मुबारक हो आपको यह दशहरा

आज दशहरा पर्व, रावण दहन होगा हर ओर,
अपने अंदर के रावण का करें दहन, मनाएं सही मायने में दशहरा
Happy Dussehra 2023

राम की तरह आप पाएं अच्छाई, करें 
रावण की तरह बुराई का नाश
इस पावन पर्व पर यह है हमारी आस
Happy Dussehra 2023

विजयदशमी पर विजय दिलाई श्रीराम ने
बुराई को हराकर अच्छाई को जीत दिलाई श्रीराम ने
आप भी इस पावन मौके पर करें बुराई का अंत
Happy Dussehra 2023

चांद की चांदनी, शरद की बहार
सबसे पहले आपको मुबारक हो दशहरा का त्योहार
Happy Dussehra 2023
अगर जीवन में अंधेरा है, तो, कभी-कभी यह अंतहीन महसूस होगा,  लेकिन सुरंग के अंत में, हमेशा प्रकाश होता है।  हैप्पी दशहरा
Happy Dussehra 2023

दशहरे के शुभ दिन पर आपके जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशियां आएं। मुबारक हो आपको विजयदशमी का त्यौहार!
Happy Dussehra 2023

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़यहां दशहरे पर शेयर करने के लिए TOP 10 मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश