ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHappy Dussehra Vijayadashami 2021 wishes messages quotes sms wallpaper photos status to share on fb twitter insta

Happy Dussehra Vijayadashami 2021 : दशहरे पर अपनों को भेजें ये भक्ति से भरे संदेश, यह पर्व है अच्छाई का प्रतीक...

Happy Dussehra Vijayadashami 2021 : हिंदू धर्म में दशहरा का विशेष महत्व होता है। दिवाली से 20 दिन पहले दशहरे का पावन पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। दशहरे को...

Happy Dussehra Vijayadashami 2021 : दशहरे पर अपनों को भेजें ये भक्ति से भरे संदेश, यह पर्व है अच्छाई का प्रतीक...
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 15 Oct 2021 05:25 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Happy Dussehra Vijayadashami 2021 : हिंदू धर्म में दशहरा का विशेष महत्व होता है। दिवाली से 20 दिन पहले दशहरे का पावन पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। दशहरे को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। इस साल 15 अक्टूबर को दशहरे का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस पावन दिन आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दशहरे की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आगे पढ़ें दशहरा के शुभकामना संदेश...

दशहरा का पर्व है अच्छाई का प्रतीक,

बुराई की राह पर चलकर हार है निश्चित।

दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

 

अपने भीतर के रावण को जो खुद आग लगाएंगे,

सही मायने में वे ही आज दशहरा मनाएंगे।

हैप्पी दशहरा

 

इस दशहरा प्रण लेना होगा,

रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,

बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,

हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।

हैप्पी विजयदशमी

 

अधर्म पर धर्म की जीत,

अन्याय पर न्याय की विजय,

असत्य पर सत्य की जीत,

बुराई पर अच्छाई की जय जयकार,

यही है दशहरा का त्योहार।

दशहरे के पावन पर्व की बहुत- बहुत शुभकामनाएं

 

बुराई का होता है विनाश,

दशहरा लाता है उम्मीद की आस,

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,

सफलता और तरक्की के साथ यह दशहरा हो खास।

हैप्पी दशहरा

 

इस देश में सत्य स्थापित कर,

हर बुराई को मिटाना होगा,

आतंकी रावण का दहन करने,

आज फिर भगवान श्री राम को आना होगा।

दशहरे की बहुत- बहुत शुभकामनाएं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें