ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHappy Dussehra 2021 Wishes Send these selected SMS Quotes Status and Dussehra Images to your loved ones on Vijayadashmi Astrology in Hindi

Happy Dussehra 2021 Wishes : विजयदशमी पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा एसएमएस, कोट्स, स्टेटस और दशहरा इमेजेज

Happy Dussehra 2021 : दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व इस साल 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इस...

Happy Dussehra 2021 Wishes : विजयदशमी पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा एसएमएस, कोट्स, स्टेटस और दशहरा इमेजेज
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 15 Oct 2021 05:24 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Happy Dussehra 2021 : दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व इस साल 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इस साल दशहरा 15 अक्टूबर को है लेकिन कुछ लोग इसे 16 अक्टूबर को भी मना रहे हैं। भारत में मनाए जाने वाले सबसे ज्यादा लोकप्रिय त्योहारों में दशहरा भी एक है। यह एक ऐसा पर्व है जिसे लोग परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं।

उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों से भरपूर यह पर्व देशभर में पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा पर्व मनाने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण बताए जाते हैं। पौराणिक कथाओ के अनुसार, दशमी तिथि को हो देवी दुर्गा ने महिषासुर नाम के दैत्य का वध किया था। दूसरी और सबसे प्रचलित कथा के अनुसार, भगवान राम ने नवरात्रि के बाद दशमी को ही लंका के राजा राक्षस रावण का वध किया था। तब से इस दिन को विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है। महाभारत या कुछ अन्य कथाओं के अनुसार आज के दिन शस्त्र पूजा करने से युद्ध में विजय मिलती है। पांडवों इस दिन शमी नाम के वृक्ष व अपने हथियारों की पूजा की थी। प्रमुख रूप से उत्तर भारत दशहरे के दिन गंगा स्नान और नीलकंड पक्षी के दर्शन को भी बहुत शुभ माना जाता है। कई इलाकों में दशहरे के दिन पान खाने का भी प्रचलन देखने को मिलता है।

सभी कथाओं व मान्यताओं का निचोड़ देखें तो दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं, राम जोहार करते हैं और आतिशबाजी कर अपनी खुशियां जाहिर करते हैं। इसके अलावा लोग दशहरा के एक दिन पहले से ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश, कोट्स और फोटो लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर Happy Vijayadashami बोल सकते हैं।

विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं


तीन लोग आपका नंबर मांग रहे हैं, मैंने नहीं दिया.
वो दशहरा के दिन आयेंगे उनके नाम हैं…
सुख..!!
शांति..!!
समृधि..!!
हैप्पी विजयदशमी।


इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए,
मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए,
सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं,
और दशहरा विश करना आम हो जाए
आप सभी को Happy Vijayadashami

फूल खिले खुशी आप के कदम चूमे,
कभी ना हो दुखों का सामना,
धन ही धन आए आप के अंगना,
यही है दशहरे के शुभ अवसर पर मनोकामना।
आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें