Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Diwali 2020 Wishes SMS Message Shayari Quotes and Status for Facebook and Whatsapp Images

Happy Diwali 2020 Wishes: होठों पे हंसी दिलों में खुशी लेकर अपनों से कहें- 'हैप्पी दिवाली', भेजें ये शानदार SMS और इमेज

दिवाली का त्योहार 14 नवंबर (शनिवार) को मनाया जाएगा। चार दिवसीय दिवाली के त्योहार को कार्तिक मास की त्रयोदशी यानी धनतेरस से भाईदूज तक मनाया जाता है। इसमें धनतेरस, नरक चौदस, दिवाली, गोवर्धन और भाईदूज...

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 14 Nov 2020 06:04 AM
share Share
Follow Us on

दिवाली का त्योहार 14 नवंबर (शनिवार) को मनाया जाएगा। चार दिवसीय दिवाली के त्योहार को कार्तिक मास की त्रयोदशी यानी धनतेरस से भाईदूज तक मनाया जाता है। इसमें धनतेरस, नरक चौदस, दिवाली, गोवर्धन और भाईदूज शामिल हैं। दिवाली की शाम मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इससे समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दिवाली की शुभकामनाएं, तस्वीरें, संदेश आदि भेजकर देते हैं। ऐसे हम आपको बता रहे हैं कुछ चुनिंदा दिवाली शुभकामना संदेश और तस्वीरें, जिन्हें भेजकर आप दोस्तों को कर सकते हैं विश-

होठों पे हंसी दिलों में खुशी, 
गम का कभी नाम न हो,
आपको दुनियां की सारी खुशियां मिले,
उन खुशियों का कभी साम न हो। 
शुभ दीपावली 2020

नव दिप जले नव फुल खिले
नित नई बहार मिले
दिपावली के पावन अवसर पर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले
आपको मेरी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

सोने का रथ चांदी की पालकी,
बैठ कर जिसमें मां लक्ष्मी आई,
देने आपको और आपके परिवार को,
दीवाली 2020 की बधाई।

तमाम जहां जगमगाया,
फिर से त्योहार रोशनी का आया,
कोई तुम्हें हमसे पहले ना देदे बधाई
इसलिए ये पैगाम ए मुबारक
सबसे पहले तुमको भिजवाया
दीवाली मुबारक

दीपावली आए तो रंगी रंगोली,
दीप जलाए, धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,
जली फुलझडियां सबको भाए..
आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं!

अगला लेखऐप पर पढ़ें