दिवाली के उत्सव की शुरुआत धनतरेस के पर्व के साथ हो जाती है। धनतेरस का पर्व खरीददारी से जुड़ा है। इस दिन घर में मां लक्ष्मी का वास करने के लिए सभी पूजा करते हैं. दीप जलाते हैं और खरीददारी कर शुभ चीजें घर में लाते हैं। इस दिन यमराज की पूजा और दीपदान भी किया जाता है।
दिवाली पर इस बार ग्रहों का बन रहा है उत्तम योग, जानें कब है छोटी दिवाली
ऐसा कहा जाता है कि दीपदान से अकाल मुत्यु का भय नहीं होता है। इसके साथ ही धनवंतरी के पूजा भी की जाती है। इनकी पूजा कर आरोग्य का वरदान लिया जाता है। इस तरह धन आरोग्यता के लिहाज से यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण है। इस पावन पर्व पर आप भी अपने-अपनों को धनतेरस की शुभकामनाएं दें। यहां हम आपके लिए लाएं है ऐसे ही कुछ शुभकामना संदेश जिनसे आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को धनतेरस की बधाई दे सकते हैं।

दिन-प्रतिदिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में सदा हो प्यार की बरसात
सुख-समृद्धि आए आपके द्वार
मंगलमय हो आपको धनतेरस का त्यौहार
Happy Dhanteras 2020
धनतेरस आपके जीवन में लाए खुशियां अपार
रिद्धि सिद्धि गणपति विराजें आपको द्वार
Happy Dhanteras 2020