ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHappiness will come in the lives of these zodiac signs till March 31 you will get good news Astrology in Hindi

31 मार्च तक इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिलेगा शुभ समाचार

वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के उदय या गोचर का मानव के जीवन पर सीधा असर पड़ता है। साल 2022 के मार्च में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन का मेष से लेकर मीन राशि तक...

31 मार्च तक इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिलेगा शुभ समाचार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 08 Mar 2022 01:38 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के उदय या गोचर का मानव के जीवन पर सीधा असर पड़ता है। साल 2022 के मार्च में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन का मेष से लेकर मीन राशि तक पर प्रभाव पड़ेगा। जानिए ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां-


मार्च में ये ग्रह बदलेंगे अपनी चाल-

मार्च में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो चुका है। बुध ने 06 मार्च की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। 18 मार्च को कुंभ राशि में अस्त होने के बाद 24 मार्च को बुध का मीन राशि में गोचर हो जाएगा। इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य का 15 मार्च की सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि में गोचर होगा। मार्च का आखिरी राशि परिवर्तन शुक्रदेव का होगा। शुक्र देव 31 मार्च की सुबह 08 बजकर 41 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष- मार्च में तीन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का मेष राशि वालों को लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको धन लाभ के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्दि होगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।

शनि उदय से इन राशि वालों की कुंडली में बना 'राजयोग', क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि

वृषभ- ग्रहों का शुभ प्रभाव वृषभ राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान आपके पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। शुक्रदेव आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। जिसे करियर या जॉब भाव कहा जाता है। गोचर काल में आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। गोचर काल में इंक्रीमेंट लग सकता है।

मकर- मकर राशि वालों के जीवन में ग्रहों के राशि परिवर्तन से राजयोग की स्थिति बनेगी। बुध देव का आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर हुआ है। जिसे धन या वाणी भाव कहा जाता है। इस दौरान व्यापारियों को धन लाभ होने के आसार हैं। मीडिया व मार्केटिंग से जुड़े लोगों को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।

मार्च में इन 4 राशि वालों को बन रहे गुप्त धन प्राप्ति के योग, देखें क्या शामिल है आपकी राशि

मिथुन- मार्च में तीन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का मिथुन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। सूर्य आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे करियर या जॉब भाव कहा जाता है। इस दौरान आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। गोचर काल में आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें