हनुमान चालीसा का रोज करें पाठ, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

Aug 15, 2023 02:38 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

बजरंगबली को प्रसन्न करने और उनका चिंतन करने के लिए कई लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ सही तरीके से करने पर जीवन की कई मुसीबतों को दूर करने में मदद मिलती है।

हनुमान चालीसा का रोज करें पाठ, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

देवों के देव महादेव के अवतार हैं हनुमान जी। ऐसा कहा जाता है की इस धरती पर सिर्फ हनुमान जी ही विराजमान हैं। बजरंगबली को प्रसन्न करने और उनका चिंतन करने के लिए कई लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, जिसे तुलसीदास द्वारा लिखा गया है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन की कई मुसीबतों को दूर करने में मदद मिलती है। इससे परिवार में सुख शांति भी बनी रहती है।

हनुमान जी को बेहद प्रिय हैं ये राशियां, हर लेते हैं सारे दुःख-दर्द

कब और कैसे करें?
हनुमान चालीसा का पाठ मंगलवार या शनिवार के दिन करना बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं, इस चालीसा का रोज पाठ करने से हनुमान जी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। हनुमान चालीसा को सुबह या शाम के समय लाल रंग के आसान पर बैठकर पढ़ सकते हैं। हनुमान चालीसा को सात बार पढ़ने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

डर और नकारात्मकता भगाएं
हनुमान चालीसा में दोहा है की 'भूत पिशाच निकट नहीं आवै महावीर जब नाम सुनावै'। डर और भय से छुटकारा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। वहीं, इस चालीसा का रोजाना पाठ करने से घर की नकारात्मक उर्जा भी खत्म होने लगती है।

सिंह राशि में बुध होंगे वक्री, इन राशियों को रहना होगा सावधान

सुख-समृद्धि पाएं
हनुमान चालीसा का सात बार रोजाना पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इससे आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने और मनोकामनाओं को पूर्ण करने में भी मदद मिलती है। वहीं, हनुमान चालीसा के पाठ से कारोबार में उन्नति करने के भी योग बनते हैं।

घर की दरिद्रता होगी दूर, करें ये चमत्कारी पाठ

बुद्धिमता बढ़ाएं
नौकरी पेशा लोगों और छात्रों को नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने पर याद करने की क्षमता में सुधार होता है। इसलिए बुद्धिमान और गुणवान बनने के लिए हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!