ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHanuman jayanti 2019 today is Hanuman Jayanti konw lord hanuman pooja vidhi

Hanuman jayanti 2019: आज है हनुमान जयंती, हनुमान जी को लगाएं इन चीजों का भोग, पढ़ें पूजा विधि

हनुमान जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पं.मनोज कुमार द्विवेदी का कहना है कि व्रत रखने वाले पूर्व रात्रि ब्रह्मचर्य का पालन करें। जमीन पर ही सोना ज्यादा अच्छा है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में...

Hanuman jayanti 2019: आज है हनुमान जयंती, हनुमान जी को लगाएं इन चीजों का भोग, पढ़ें पूजा विधि
संवाददाता,कानपुर |Fri, 19 Apr 2019 11:34 AM
ऐप पर पढ़ें

हनुमान जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पं.मनोज कुमार द्विवेदी का कहना है कि व्रत रखने वाले पूर्व रात्रि ब्रह्मचर्य का पालन करें। जमीन पर ही सोना ज्यादा अच्छा है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जागना चाहिए। प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं श्री हनुमान का स्मरण करें। स्नान के बाद बजरंग बली की प्रतिमा की प्रतिष्ठा कर विधिपूर्वक पूजा कर आरती उतारें।

हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करने से अंजनी पुत्र प्रसन्न होते हैं। प्रसाद के रुप में गुड़, भीगे या भुने हुए चने, बेसन के लड्डू रख सकते हैं। पूजा सामग्री के लिए गैंदा, गुलाब, कनेर, सूरजमुखी आदि के लाल या पीले फूलर्, सिंदूर, केसरयुक्त चंदन, धूप-अगरबती, शुद्ध घी का दीप आदि ले सकते हैं। 

Happy Hanuman jayanti 2019: हनुमान जयंती पर शुभ संयोग, अपनों को दें भेजें शुभकामना संदेश

चैत्र माल के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और चित्र नक्षत्र का संयोग होने से शुभ योग बन रहा है। व्रत रखकर हनुमानजी को मनाने से धन का लाभ भी हो सकता है।आचार्य पं.दीपक पाण्डेय का कहना है कि इस बार शुभ योग से खास पुण्य मिलेगा।

मेष-    बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। 
वृष-     तुलसी के बीज चढ़ाएं। 
मिथुन-    तुलसी दल अर्पित करें। 
कर्क-    हनुमानजी के मंदिर में पूजा करें।   

हनुमान जयंती 2019: राशि के हिसाब से करें ये पाठ, पूरी होगी मनोकामना
सिंह-    जलेबी का भोग लगाएं।  
कन्या-    बाबा की प्रतिमा पर चांदी का अर्क लगाएं। 
तुला-    मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। 
        काशी तुलसी दल का भोग लगाएं। 
धनु-     मोतीचूर के लड्डू के साथ तुलसी दल चढ़ाए। 
मकर-     मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। 
कुंभ-र्    ंसदूर का लेप लगाना चाहिए। 
मीन-     राशि लौंग चढ़ाने से बाबा प्रसन्न होंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें