गुरुवार उपाय 2023: गुरुवार के इन आसान उपायों से घर की दरिद्रता होगी दूर, विवाह के बनेंगे योग

गुरुवार उपाय 2023: गुरुवार के इन आसान उपायों से घर की दरिद्रता होगी दूर, विवाह के बनेंगे योग

संक्षेप:

श्री हरी विष्णु की कृपा होने पर जीवन में धन, वैभव और ऐश्वर्य का सुख मिलता रहता है। वहीं, गुरुवार के दिन कुछ उपायों को करने से घर की दरिद्रता समेत कई समस्याएं दूर करने में मदद मिलती है।

Aug 17, 2023 05:51 am ISTShrishti Chaubey लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

गुरुवार उपाय 2023: गुरुवार को बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान नारायण की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसा कहते हैं की जहां नारायण का वास होता है वहां लक्ष्मी जी खुद ही दौड़ी चली आती हैं। श्री हरी की कृपा होने पर जीवन में धन, ऐश्वर्य और सुख-संपदा की कभी कमी नहीं रहती है। वहीं, श्री हरी और लक्ष्मी जी का कृपा बनी रहे तो अर्थीक स्थितियां भी बेहतर होने लगती हैं। इसलिए गुरुवार के दिन इन उपायों को करने से घर की दरिद्रता समेत कई समस्याएं दूर की जा सकती है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुवार उपाय 
अपने घर की दरिद्रता दूर करने के लिए पीले कपड़े पहनकर प्रभु की पूजा करें। वहीं, विष्णु जी को पीले फूल चढ़ाएं साथ ही गुड़ और चने का भोग भी लगाएं। फिर विष्णु सहस्त्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करें। अपनी आर्थिक स्थितियों को सुधारने के लिए आपको हर गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण कर विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करनी चाहिए। वहीं, गर्दन या कलाई पर हल्दी का टीका गुरुवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है। विवाह में आ रही दिक्क्तों को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और विधिवत पूजा करें। केले के पेड़ के नीचे घी के 5 दीपक जरूर जलाएं। इसके साथ भगवान श्री हरी विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। विष्णु चालीसा का पाठ भी करें। गुरुवार के दिन पानी में एक-दो चुटकी हल्दी मिलाकर नहाएं। साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार रोज जाप करने से जीवन के कष्टों को दूर किया जा सकता है। गुरुवार के दिन घर के मेन गेट के पर गुड़ और चना रखें। वहीं, मंदिर में हल्दी की माला टांगने से परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा साथ ही गुरु ग्रह भी मजबूत होगा। 

तुलसी पूजन 
 इस दिन तुलसी जी को जल चढ़ाना बेहद शुभदायक माना जाता है। साथ ही तुलसी महारानी को सिंदूर और पीले रंग का पुष्प भी अर्पित करें। गुरुवार के दिन तुलसी की माला से मंत्र जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता। इसलिए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का गोधूलि बेला के वक्त जाप करें। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!