Guru: गुरु खोलेंगे 3 राशियों की किस्मत का पिटारा, चाल बदलकर देंगे महा लाभ
Horoscope: दिसंबर के आखिर में गुरु अपनी चाल बदलने वाले हैं। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे।

Guru Gochar: कुछ दिनों में दिसंबर की शुरुआत होने वाली है दिसंबर के आखिर में गुरु अपनी चाल बदलेंगे। 31 दिसंबर के दिन गुरु मार्गी होंगे। वहीं, गुरु की चाल बदलते ही गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण भी होगा। ऐसे में नए साल की शुरुआत शुभ योग में होगी। सुबह 7:08 मिनट पर गुरु 31 दिसंबर के दिन मार्गी होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। साल के आखिर में गुरु की चाल बदलने से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। इसलिए आइए जानते हैं कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली-
धनु राशि
31 दिसंबर के दिन गुरु की चाल बदलने से धनु राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। गुरु ग्रह धनु राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। वहीं, धनु राशि के 5वे भाव में गुरु का गोचर होगा। व्यापारियों को दोगुना लाभ मिल सकता है। इस राशि के लोगों के परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। वहीं, धन का आगमन भी होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का यह राशि परिवर्तन बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। कर्क राशि के 10वें भाव में गुरु गोचर करेंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। यह समय किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी शुभ माना जा रहा है।
सिंह राशि
साल के आखिर में गुरु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। गुरु सिंह राशि के 9वें भाग में गोचर करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी और आपको खूब मान सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों को कोई प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


