ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyguru vakri till 14 septmeber 2021 dev guru brihaspati ulti chaal jupiter retrograde effects predictions horoscope rashifal Astrology in Hindi

गुरु कृपा से 14 सितंबर तक चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जान लें अपनी राशि का हाल

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। इस समय गुरु वक्री अवस्था...

गुरु कृपा से 14 सितंबर तक चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जान लें अपनी राशि का हाल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 29 Aug 2021 05:53 AM
ऐप पर पढ़ें

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। इस समय गुरु वक्री अवस्था में कुंभ राशि में विराजमान हैं। गुरु 14 सितंबर तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। गुरु के कुंभ राशि में रहने से कुछ राशियों को फायदा तो कुछ राशियों को नुकसान होगा। आइए जानते हैं 14 सितंबर तक कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल..

मेष राशि

  • कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
  • धन- हानि हो सकती है। 
  • इस दौरान धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

Happy Krishna Janmashtami 2021 Wishes : इन संदेशों के जरिए दें कान्हा के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

वृष राशि

  • इस दौरान किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।
  • इस समय नया कार्य शुरू न करें।
  • व्यापार के लिए समय शुभ रह सकता है।
  • पारिवारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
  • आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि

  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय थोड़ा कठिन रह सकता है।
  • यह समय धैर्य रख काम करने का है।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों को इस समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • धन- लाभ हो सकता है, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में हर किसी भी भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
  • लेन- देन न करें।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

जन्माष्टमी के दिन सूर्य और मंगल की युति से इन राशियों को होगा महालाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातक इस समय अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। 
  • मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
  • वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • लेन- देन न करें। 
  • ये समय निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।
  • इस समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • वाद- विवाद से दूर रहने का समय है।
  • सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि

  • परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • धन- लाभ हो सकता है।
  • इस समय जीवन में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  • इस समय धैर्य से काम लें।

वृष, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए आने वाले 9 दिन वरदान के समान, खूब मिलेगा मान- सम्मान

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

  • बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

मीन राशि

  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
  • धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें