ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGuru Rashi parivartan 2021 Five more planets are changing the zodiac this month Guru will give special benefits to these zodiac signs read astrological predictions

Guru Rashi parivartan 2021: इस महीने पांच और ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, गुरु इन राशियों को देंगे विशेष लाभ

अप्रैल में बुध को मिलाकर कुल 6 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे थे। अब 1 अप्रैल को बुध का राशि परिवर्तन हो चुका है तो अब सबसेपहले गुरू राशि परिवर्तन करेंगे। इस साल का गुरु का यह पहला राशि परिवर्तन है। इसके...

Guru Rashi parivartan 2021: इस महीने पांच और ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, गुरु इन राशियों को देंगे विशेष लाभ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 02 Apr 2021 06:32 AM
ऐप पर पढ़ें

अप्रैल में बुध को मिलाकर कुल 6 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे थे। अब 1 अप्रैल को बुध का राशि परिवर्तन हो चुका है तो अब सबसेपहले गुरू राशि परिवर्तन करेंगे। इस साल का गुरु का यह पहला राशि परिवर्तन है। इसके अलावा सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल भी राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य 13 अप्रैल को मेष राशि में जाएंगे।

Sheetala ashtami 2021: जानें किस तारीख को है शीतला अष्टमी, क्यों लगता है बासी खाने का भोग

 मंगल मिथुन राशि में 13-14 अप्रैल 2021 को जाएंगे और गुरु कुंभ राशि में 6 अप्रैल को प्रस्थान करेंगे। इसके साथ ही बुध दूसरा राशि परिवर्तन मेष राषि में जाएंगे। शुक्र 10 अप्रैल को मेष राशि में जाएंगे। जिस हिसाब से अभी ग्रहों की स्थिति है उस हिसाब से इन राशि परिवर्तन से कई राशियों को फायदा होगा। अभी  मंगल और राहु अंगार योग बना रहे हैं। नीच के गुरु और स्‍वग्रही शनि अपमान योग बना रहे हैं।  इस प्रकार राशि परिवर्तन से कई राशियों को फायदा मिलेगा। इन सभी में गुरु का ऱाशि परिवर्तन बहुत खास माना जा रहा है। 

Guru Rashi parivartan 2021: साल 2021 में पहली बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं गुरु, इन राशियों के लिए बहुत ही शुभ स्थिति

देवगुरु 6 अप्रैल को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को गुरु फिर वक्री होंगे और फिर से मकर राशि में जाएंगे और 20 नवंबर को मकर से कुंभ राशि में जाएंगे। 

देव गुरु बृहस्पति धन, विवाह, ज्ञान और सत्कर्म के कारक:देव गुरु बृहस्पति को सर्वाधिक शुभ एवं शीघ्रफलदाई ग्रह माना गया है। यह धनु व मीन राशि के स्वामी है। गुरू ग्रह के कारण ही जातक का विवाह, धनलाभ और ज्ञान मिलता है। गुरु के राशि परिवर्तन से वृषभ, मेष और मिथुन राशि वालों कों धन लाभ, नौकरी, प्रमोशन के मामले में बहुत ही अधिक लाभ होगा।  तुला, वृश्चिक राशि वालों को संतान सुख के साथ धन लाभ के योग हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें