ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGuru Rashi parivartan 2020 Changing the zodiac of Guru on the sixth Navratri of Chaitra Navratri this effect will be on zodiac signs

Guru Rashi parivartan 2020: आज गुरु का राशि परिवर्तन, राशियों पर होगा ये प्रभाव

Guru Rashi parivartan 2020: चैत्र  नवरात्रि के छठे नवरात्र यानी 30 मार्च को गुरु राशि परिवर्तन कर रहे हैं। नवरात्रि के छठे दिन माता कात्‍यायनी की पूजा की जाती है।गुरु शनि की मकर राशि...

Guru Rashi parivartan 2020: आज गुरु का राशि परिवर्तन, राशियों पर होगा ये प्रभाव
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 30 Mar 2020 10:07 AM
ऐप पर पढ़ें

Guru Rashi parivartan 2020: चैत्र  नवरात्रि के छठे नवरात्र यानी 30 मार्च को गुरु राशि परिवर्तन कर रहे हैं। नवरात्रि के छठे दिन माता कात्‍यायनी की पूजा की जाती है।गुरु शनि की मकर राशि में 30 मार्च को प्रवेश करेंगे। गुरु को एक बहुत ही अच्छा ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि गुरु का यह राशि परिवर्तन सभी की जिंदगी में प्रभाव डालेगा। आइए जानें 31 मार्च को इस राशि परिवर्तन से क्या प्रभाव पड़ेगा:

मेष राशि: गुरु का राशि परिवर्तन मेष राशि के लिए बहुत अच्छा है। इस राशि के लोग कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।  इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। 

वृष राशि के लोगों के लिए थोड़ा सतर्क रहना होगा। इस राशि के लोगों को परिवार के साथ मिलकर चलना होगा।

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन अच्छा है, इस राशि के लोगों को सफलता मिलेगी, लेकिन किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए इन्हें सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि के लोगों को अपनी सेहत को लेकर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि के लोगों को पेट संबंधी विकार हो सकते हैं, खास ध्यान देना होगा।

कन्या राशि के लोगों के लिएयह परिवर्तन अच्छा है, इस राशि के लोगों को परिवार से खुशखबरी मिलेगी।

तुला: इस राशि के लोगों को कहीं जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छा समय है। इन लोगों को धन लाभ तो होगा ही साथ ही आपमें आत्मविश्वास भी आएगा। 

धनु राशि के लोगों का ज्ञान बढ़ेगा, इस राशि के लोगों के लिए अच्छा समय है।

मकर राशि के लोगों के खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

मीन राशि के लिए भी गुरु का राशि परिवर्तन बहुत शुभ है। ये लोग मेहनत करेंगे और इन्हें सफता मिलेगी। इसके अलावा इन लोगों को उन्नति भी मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें