ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGuru purnima 2022 On this Guru Purnima Malavya Yoga get Vishnu pooja fal Astrology in Hindi

Guru purnima 2022: इस गुरु पूर्णिमा पर अति विशिष्ठ मालव्य योग, विष्णु पूजा का मिलेगा फल

आषाढ़ मास की पूर्णिमा 13 जुलाई को है। इस पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। यह सभी पूर्णिमा में विशेष है। पंडित रमेशचंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि भगवान की प्राप्ति का मार्ग गुरु ही बताते हैं। गुरु के स

Guru purnima 2022: इस गुरु पूर्णिमा पर अति विशिष्ठ मालव्य योग, विष्णु पूजा का मिलेगा फल
Anuradha Pandeyहिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 13 Jul 2022 05:10 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आषाढ़ मास की पूर्णिमा 13 जुलाई को है। इस पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। यह सभी पूर्णिमा में विशेष है। पंडित रमेशचंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि भगवान की प्राप्ति का मार्ग गुरु ही बताते हैं। गुरु के सानिध्य और उनकी कृपा के बिना भागवत् को प्राप्त करना असंभव है। इसलिए गुरु और उनके सानिध्य को प्राप्त कर लेने के लिए यह पूर्णिमा अतिविशेष है। इस गुरु पूर्णिमा पर मालव्य योग बन रहा है। जो कि अति विशिष्ठ है। बताया कि यह महर्षि व्यास का जन्मोत्सव भी है। इस दिन गुरु के आसन पर जरूर जाएं, उनकी कृपा प्राप्त करें। गुरु की आराधना से साक्षात विष्णु पूजा का फल प्राप्त होता है।

इसे भी पढ़ें इस पूर्णिमा पर गुरु-मंगल बना रहे हैं पंच महापुरुष योग

गुरु पूर्णिमा का मुहूर्त: 12 जुलाई को रात्रि में 2:35 बजे गुरु पूर्णिमा का प्रवेश हो रहा है। इसलिए उदया तिथि में 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को रात्रि के 12:06 बजे तक है। इसके उपरांत सावन का प्रवेश हो जाएगा। उदया तिथि में 14 को सावन का प्रवेश मान्य होगा।

गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजन: गुरु पूर्णिमा पर सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष अनुष्ठान रखे गए हैं।गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में विशेष साज सज्जा होगा।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े