ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGuru parivartan 2020 After Diwali Devguru Jupiter will change zodiac sign good yoga will be done in terms of money of zodiac sign read astrological predictions

Guru parivartan 2020: दिवाली बाद देवगुरु बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन, धन के मामले में बनेंगे अच्छे योग

दिवाली से पहले जहां कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं, वहीं दिवाली के बाद देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 20 नवंबर को ये मकर राशि में प्रवेश करेंगे। दिवाली बाद होने वाला यह ग्रह...

Guru parivartan 2020: दिवाली बाद देवगुरु बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन, धन के मामले में बनेंगे अच्छे योग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 23 Oct 2020 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

दिवाली से पहले जहां कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं, वहीं दिवाली के बाद देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 20 नवंबर को ये मकर राशि में प्रवेश करेंगे। दिवाली बाद होने वाला यह ग्रह परिवर्तन अच्छा संयोग लेकर आ रहा है। इस साल के अंत कर गुरु मकर राशि में ही रहेंगे।खासकर गुरु के राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही उत्तम योग बन रहे हैं।

Guru parivartan 2020: दिवाली बाद देवगुरु बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन, धन के मामले में बनेंगे अच्छे योग

इन राशि वालों के लिए साल के अंत तक शुभ समाचार तो प्राप्त होंगे ही साथ ही भूमि वाहन और नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं। आपको बता दें कि गुरु को  धन, सुख संपत्ति का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले  बृहस्पति 13 सिंतबर से धुन राशि में मार्गी हुए थे। आइए जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:

1. मेष  राशि वालों के लिए जमीन और वाहन का सपना इस साल पूरा हो सकता है। इस राशि के लोगों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

इन तीन राशियों पर शनि देव की रहती है अच्छी दृष्टि, इन पर हमेशा बरसाते हैं कृपा

2.मिथुन राशि वालों के लिए की जीवनसाथी के साथअच्छी बनेगी। इस राशि के लोगों की जीवनसाथी के साथअच्छी बनेगी। इस राशि के लोगों के नए आय के साधन बनेंगे, इसके अलावा नौकरी में तरक्की के योग हैं। 

3.कन्या राशि के लोगों के लिए बहुत ही उत्तम योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के लोगों की नौकरी की चिताएं समाप्त होगी। अगर कोई नया बिजनेस किया है तो उसमें लाभ के आसार हैं। 

4.तुला राशि वालों के लिए भी यह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। इस राशि के लोगों के घर में मांगलिक कार्य होंगे। बिजनेस की पुरानी बाधाएं खत्म होंगी। आपके लिए अच्छा संयोग है।

5.मकर राशि वालों के लिए इस परिवर्तन से समाज में आपको सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति के नए साधन तो बनेंगे ही साथ ही जो काम काफी समय से नहीं बन रहे थे, वो भी बनेंगे।

6. कुंभ राशि वालों के लिए भी गुरु का मकर राशि में प्रवेश खासा शुभ होगा। इस राशि के लोगों की धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें