ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyguru margi jupiter retrograde transit 2022 rashifal horoscope future predictions effects

गुरु के मार्गी होने से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

guru margi jupiter retrograde देवगुरु बृहस्पति 24 नवंबर से मार्गी चाल चलेंगे। इस समय गुरु मीन राशि में उल्टी चाल यानी वक्री अवस्था में हैं। गुरु हर 13 महीने में लगभग 4 महीने के लिए वक्री हो जाते हैं।

गुरु के मार्गी होने से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 11 Nov 2022 01:09 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

देवगुरु बृहस्पति 24 नवंबर से मार्गी चाल चलेंगे। इस समय गुरु मीन राशि में उल्टी चाल यानी वक्री अवस्था में हैं। गुरु हर 13 महीने में लगभग 4 महीने के लिए वक्री हो जाते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरु मार्गी होने से पहले कुछ राशियों पर विशेष कृपा करते हैं। गुरु के मार्गी होने से पहले कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। आइए जानते हैं गुरु मार्गी होने से पहले किन राशियों को पहुंचाएंगे फायदा... 

मेष राशि- 

  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
  • साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे।
  • व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।
  • मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
  • व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि-  

  • स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
  • आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे।
  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
  • साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे।
  • व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।
  • व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। 

नवंबर माह का पहला राशि परिवर्तन 11 को, सभी राशियां होंगी प्रभावित, इन 4 राशि वालों पर शुरू होगी मां लक्ष्मी की कृपा

वृश्चिक राशि- 

  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
  • साथियों का सहयोग मिलेगा।
  • अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा।
  • नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।
  • उन्नति के अवसर सामने आएंगे।
  • व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे।
  • नए निवेश के अवसर सामने आएंगे। 

मीन राशि- 

  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
  • साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
  • आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।
  • नए-नए विचारों का आगमन होगा।
  • मुश्किल कार्य भी आसानी से बन सकेंगे।
  • किसी अनुभवी से सलाह कर ही निवेश करें।
  • कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें