Guru Margi 2023: गुरु मार्गी होते ही इन 3 राशि वालों की बदलेंगे किस्मत, साल 2024 साबित होगा वरदान समान
Guru Margi 2023: गुरु ग्रह दिसंबर में अपनी अवस्था में परिवर्तन करेंगे। गुरु ग्रह के वक्री से मार्गी होने पर कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। जानें गुरु ग्रह किन राशियों को देंगे शुभ फल-

Guru Margi 2023: साल 2023 अब खत्म होने वाला है और नया साल 2024 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। साल 2024 में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। गुरु वर्तमान में मेष राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं और 31 दिसंबर 2023 को वक्री से मार्गी होंगे। गुरु की सीधी चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। गुरु को ज्योतिष शास्त्र में सुख-संपदा, वैभव, धन व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। गुरु ग्रह की मार्गी स्थिति कुछ राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगी। जानें गुरु के मार्गी होने का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-
1. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए गुरु की मार्गी चाल अत्यंत लाभकारी रहने वाली है। साल 2024 में गुरु मेष राशि वालों को मान-सम्मान, धन व करियर में तरक्की प्रदान कर सकते हैं। गुरु ग्रह के प्रभाव से आपके अटके हुए काम संपन्न होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कई महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी सफल हो सकते हैं।
2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ संकेत दे रहा है। गुरु के प्रभाव से आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। धन लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। निवेश का लाभ मिल सकता है। गुरु ग्रह के मार्गी होने से आपको सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर साल 2024 आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है।
3. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए गुरु ग्रह की सीधी चाल अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। गुरु के मार्गी होने से आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का माहौल सुख-शांति वाला रहेगा। साल 2024 में आपको नए साधनों से धन की प्राप्ति होगी। पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे आएंगे। करियर में नई उपलब्धि मिल सकती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Saumya Tiwariसंक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान


