Guru Gochar 2024 : साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति वृषभ, तुला व धनु राशि वालों की बढ़ाएंगे परेशानी, जानें कैसा रहेगा गुरु ग्रह का प्रभाव
Guru Gochar 2024: नए साल में देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु ग्रह के गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है। इन राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Guru Gochar 2024: साल 2023 की तरह नए साल 2024 में भी कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल, शुक्र, बुध, सूर्य व देवगुरु बृहस्पति समेत कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए मेष से लेकर मीन राशि तक पर प्रभाव डालेंगे। साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति का 1 मई, 2024 को दोपहर 2:29 पर वृषभ राशि में गोचर होगा। जानें साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति तीन राशियों पर अशुभ प्रभाव डालेंगे। जानें गुरु ग्रह किन राशियों पर रखेंगे तिरछी नजर-
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति का लव लाइफ पर नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा, खास तौर पर तब जब गुरु ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे। इस दौरान आपको पार्टनर के साथ असहमतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है, विशेषकर वित्तीय मामलों को लेकर। ससुराल वालों का हस्तक्षेप चुनौतियां ला सकता है। बच्चों को लेकर मानसिक चिंता हो सकती है। आर्थिक रूप से भी परेशानी भरा समय रहने वाला है।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए यह समय मुश्किलों भरा रह सकता है। इस अवधि में आपको किसी भी काम में जोखिम न लेने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में किसी से भी वादा सोच-समझकर करें क्योंकि आपको पूरा करने में परेशानी आ सकती है। हालांकि विवाहित तुला राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के परिवार से सहयोग मिल सकता है, लेकिन टकराव भी संभव है। इस गोचर के दौरान उनके जीवन साथी का व्यवहार महत्वपूर्ण हो जाता है। पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में समय लग सकता है, लेकिन चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने से मानसिक शांति मिल सकती है।
धनु राशि- गुरु गोचर धनु राशि के जातकों के लव लाइफ में चुनौतियां ला सकता है। जो लोग शादी-विवाह के बारे में विचार कर रहे हैं उन्हें सावधानी से निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। इसके साथ ही विवाह संबंधी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए भी यह अनुकूल समय नहीं है। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ विवादों का सामना करना पड़ सकता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Saumya Tiwariसंक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान


