Guru Gochar 2024: 2024 में गुरु गोचर से इन 3 राशि वालों के खुल जाएगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े काम
Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति नए साल 2024 में मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के वृषभ राशि में जाने का प्रभाव कुछ राशियों पर सबसे ज्यादा लाभकारी रहने वाला है।

Guru Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। गुरु को सुख-संपदा, वैभव, विलासिता, ऐश्वर्य व धन आदि का कारक माना गया है। गुरु के एक राशि से दूसरी राशि में जाने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। गुरु करीब एक साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। अब नए साल 2024 में गुरु 01 मई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 03 मई 2024 की रात 10 बजकर 08 मिनट पर गुरु इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करना कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों का अनुमान है कि गुरु वृषभ राशि में प्रवेश करते ही तीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। जानें इन राशियों के बारे में-
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए गुरु गोचर बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। गुरु आपकी राशि के भाग्य भाव के स्वामी हैं। गुरु गोचर के प्रभाव से आपका भाग्य मजबूत होगा। भाग्य का साथ मिलने के कारण कई बिगड़े काम आपके बन जाएंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। गुरु गोचर के प्रभाव से आपको व्यापार में मुनाफा होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए गुरु गोचर शुभ साबित हो सकता है। गुरु गोचर के प्रभाव से आने वाले 12 महीने आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। गुरु कृपा से आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। आय में वृद्धि के साथ नौकरी पेशा में तरक्की मिल सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, आपको सफलता हासिल होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए गुरु गोचर सकारात्मक परिणाम लाने वाला सिद्ध होगा। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से आप अच्छे निर्णय लेने में सफल रहेंगे। करियर में नई छलांग लगा सकते हैं। गुरु कृपा से सिंह राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहने के संकेत हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Saumya Tiwariसंक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान


