ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGuru Gochar 2023 Transit of Jupiter in Aries after 12 years of Mars these zodiac signs will have fun throughout the year

Guru Gochar 2023: मंगल की राशि मेष में गुरु का 12 वर्ष बाद गोचर, इन राशियों की साल भर रहेगी मौज

Guru Rashi Parivartan 2023: देवगुरु बृहस्पति का मेष राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें गुरु गोचर से किन राशियों को होगा लाभ ही लाभ-

Guru Gochar 2023: मंगल की राशि मेष में गुरु का 12 वर्ष बाद गोचर, इन राशियों की साल भर रहेगी मौज
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 09 Feb 2023 11:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Mangal Rashi Parivartan 2023 Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 22 अप्रैल को गुरु मीन राशि से निकलकर मंगल ग्रह की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति का गोचर मेष राशि में 12 वर्षों के बाद हो रहा है। इसलिए मेष राशि में गुरु ग्रह गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुरु गोचर से कुछ राशियों को करियर के साथ आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। जानें गुरु गोचर की लकी राशियां-

15 फरवरी शुक्र गोचर से इन 6 राशियों के जीवन में होंगे चमत्कारिक बदलाव, बढ़ेगा धन का आवक

1. मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह का गोचर मेष राशि में ही हो रहा है। इसलिए गुरु ग्रह का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव आपको ही मिलेगा। गुरु आपकी राशि के लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। इस अवधि में आपको कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा।

2. कर्क राशि- गुरु गोचर आपकी राशि के कर्म भाव में होगा। जिसे कार्यक्षेत्र या नौकरी का भाव माना गया है। गुरु गोचर काल में रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। व्यापारियों को मनमुताबिक लाभ होगा। इस अवधि में आपको आय में वृद्धि मिल सकती है।

3. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए गुरु राशि परिवर्तन बहुत लाभकारी रहने वाला है। गुरु गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में हो रहा है। जिसे धन या वाणी का भाव कहा गया है। गुरु गोचर काल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अटके हुए धन की वापसी संभव है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें