ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyguru asta 2023 jupiter transit rashi parivartan horoscope future predictions effects on zodiac signs

गुरु होने वाले हैं अस्त, मेष, मिथुन, वृश्चिक वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित, जानें अपनी राशि का हाल

guru asta 2023 jupiter transit rashi parivartan: देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है।

गुरु होने वाले हैं अस्त, मेष, मिथुन, वृश्चिक वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित, जानें अपनी राशि का हाल
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 14 Mar 2023 05:18 AM
ऐप पर पढ़ें

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। देवगुरु बृहस्पति 28 मार्च को अस्त होने जा रहे हैं। गुरु के अस्त होने के कारण विवाह से लेकर सभी मांगलिक कार्य थम जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरु अस्त होकर सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, गुरु का अस्त होना सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा-

मेष राशि- 

  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
  • मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
  • नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है।
  • व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे।
  • व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
  • आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
  • पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

वृष राशि- 

  • व्यय की अधिकता रहेगी।
  • उधार भी लेना पड़ सकता है।
  • मन में चिंता बनी रहेगी।
  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें।
  • विवादों की स्थिति से दूर रहें।
  • वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
  • नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
  • वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि- 

  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं।
  • व्यय की अधिकता रहेगी।
  • महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें
  • व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

कर्क राशि- 

  • हर कार्य में सावधानी बरतें।
  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों से मतभेद हो सकते हैं।
  • नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें।
  • जोखिम भरे कार्यों में निर्णय फिलहाल टाल दें।
  • किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।
  • व्यय की अधिकता रहेगी।
  • व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुक्र और मंगल ने किया राशि परिवर्तन, ये 5 राशि वाले आने वाले 1 माह तक रहेंगे मौज में, तरक्की के खुलेंगे नए मार्ग

सिंह राशि- 

  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा।
  • नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें।
  • कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
  • विवादों की स्थिति से दूर रहें।
  • व्यापार में हानि हो सकती है।
  • महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

कन्या राशि- 

  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा।
  • बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
  • बहस की स्थिति से दूर रहें।
  • व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे।
  • पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
  • परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
  • वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

तुला राशि- 

  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में संयम से कार्य करें।
  • आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
  • नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।
  • महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें।
  • हानि हो सकती है।
  • परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
  • मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
  • वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

सूर्य करेंगे मीन राशि में गोचर, ये 5 राशि वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित, पढ़ें अपना भविष्यफल

वृश्चिक राशि- 

  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
  • मन प्रसन्न रहेगा।
  • कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं।
  • व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे।
  • आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
  • जोखिम भरे मामलों में सावधानी बरतें।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
  • मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
  • वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु राशि- 

  • पहले से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे।
  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।
  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे।
  • प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
  • व्यय की अधिकता रहेगी।
  • परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा।
  • परिवार में किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
  • आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
  • पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मकर राशि- 

  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम रहेगा।
  • जोखिम भरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें।
  • व्यय की अधिकता रहेगी।
  • व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।
  • परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है।
  • मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
  • वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि- 

  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं।
  • नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें।
  • किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।
  • व्यय की अधिकता रहेगी।
  • व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।
  • विरोधियों से सावधान रहें।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन राशि- 

  • मन में चिंता बनी रहेगी।
  • कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें।
  • विवादों की स्थिति से दूर रहें।
  • वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
  • नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • उपहार की प्राप्ति हो सकती है। 
  • वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें