ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGuru and Shani will be sitting in the same zodiac these 2 zodiac signs may get sudden monetary gains Astrology in Hindi

गुरु और शनि एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 2 राशियों को हो सकता है अचानक धन लाभ

शनि और गुरु वर्तमान में वक्री अवस्था में हैं। शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, तो गुरु कुंभ राशि में विराजमान हैं। 14 सितंबर को गुरु भी मकर राशि में गोचर करने लगेंगे। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि...

गुरु और शनि एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 2 राशियों को हो सकता है अचानक धन लाभ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 02 Sep 2021 01:41 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शनि और गुरु वर्तमान में वक्री अवस्था में हैं। शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, तो गुरु कुंभ राशि में विराजमान हैं। 14 सितंबर को गुरु भी मकर राशि में गोचर करने लगेंगे। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में विराजमान होने से दो राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जानिए किन दो लकी राशियों पर गुरु और शनि की रहेगी कृपा-

1. कन्या- शनि और गुरु की युति से आपको अलग-अलग चीजों से धन लाभ के आसार बन रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर ये महीना शुभ रहेगा। शनि की दृष्टि धन भाव के साथ आय भाव पर भी है। व्यापार में कमाई के नए अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। 14 सितंबर के बाद गुरु के मकर राशि में आने के बाद आपको अधिक लाभ होने के योग बनेंगे। शनि और मकर की युति से आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

ये है हरतालिका तीज की सही तारीख, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

2. तुला- चतुर्थ भाव में विराजमान शनि की पूरे महीने दशम भाव में दृष्टि रहेगी। जिससे नौकरीपेशा करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। इस महीने आपको मेहनत का फल मिलेगा। 14 सितंबर को गुरु वक्री चाल में चतुर्थ भाव में आ जाएंगे और शनि के साथ दशम भाव में दृष्टि रखेंगे। यह स्थिति नौकरी करने वाले जातकों के लिए बेहद शुभ है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

धनु, मकर और कुंभ समेत ये 5 राशि वाले करें शनिवार को ये उपाय, शनिदेव की होगी कृपा 

उपाय- सितंबर में इन दोनों राशि के जातक शुभ प्रभावों में बढ़ोतरी के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें। शनिवार के दिन चींटियों को आटा डालें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें